Bhopal weather News: रात भर की रिमझिम के बाद अब तेज बारिश का अलर्ट, 36 घंटे तक हो सकती है झमाझम
Bhopal weather News: राजधानी भोपाल में मानसून की जोरदार शुरुआत हुई है। सारी रात रिमझिम बारिश के बाद अगले 36 घंटों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है शहर में 1 जून से अब तक 171.3 मिमी पानी गिर चुका है।
भोपाल में आज सुबह भी आसमान में बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा और बारिश की बूंदे पूरे शहर को भिगोती रही। इसमें उड़ीसापोस्ट में छत्तीसगढ़ के पास एक सिस्टम सक्रिय है इसके कारण आने वाले तीन-चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है भोपाल में भी अगले 2-3 दिन भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में आई गिरावट
बारिश और बादल के चलते शहर में तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी का अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। आज शहर का तापमान अधिकतम 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में शहर में 7.2 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है हवा में नमी का प्रतिशत भी बढ़कर 96 हो गया है।
यहां होगी तेज बारिश
एमपी के उत्तरी पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कल से जबरदस्त बारिश हो रही है। इसके चलते आज भी ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, भिंड, रायसेन, गुना और मंडला में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें भोपाल नर्मदा पुरम मंडला बेतूल हरदा जबलपुर उज्जैन और सीहोर भी है। इसके पहले भी 2020 में भी मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई थी। उस साल 15 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 17 जून को 92 मिमी और 18 को 126 मिमी बारिश दर्ज की गई। जून में सर्वाधिक मासिक बारिश का रिकॉर्ड भी 2020 में दर्ज हुआ था। इस साल की मानसून के आगमन के साथ 78 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications