MP Weather News today: हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार, भोपाल में 3 दिन बाद फिर तापमान में आएगी तेजी
राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम बदला-बदला सा है। बीते 1 सप्ताह से लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है।

MP Weather News: राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज फिलहाल उलझाने वाला ही चल रहा है। वेदर सिस्टम डिस्टरबेंस के कारण यहां पर बादल, तेज हवा और बारिश का जमावड़ा लगा हुआ है। जिससे कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इस सिस्टम का असर ग्वालियर चंबल संभाग में ज्यादा दिखाई दे देगा, जबकि भोपाल और इंदौर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम का असर कम हो जाएगा। इससे अधिकांश शहरों में मौसम में सुधार होता दिखाई देगा, लेकिन बारिश का एक दौर फिर आ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर चंबल में देखने को मिल सकता है।
राजधानी में 3 दिन बाद फिर तापमान में आएगी तेजी
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी भोपाल के तापमान में 3 दिन के बाद तेजी आएगी। बीते दिन बुधवार अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री पर दर्ज किया गया। अभी भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निमाड़ी में मौसम बदला रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।
26 तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मध्य प्रदेश में पिछले 1 सप्ताह से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा रखी है। इसके बाद भी अभी दो-तीन दिनों तक राहत मिलने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला 26 मार्च तक जारी रहेगा।
मौसम में घुली ठंडक
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। गर्मी के मौसम में भी लोगों को रात में ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को राजगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मलाजखंड में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications