Bhopal News: हीट वेव का असर, सरकारी अस्पताल हमीदिया में रोजाना 8 से 10 पहुंच रहे ब्रेन स्ट्रोक के नए मरीज
Bhopal weather News: राजधानी भोपाल में इस समय तापमान 43 डिग्री के पार तक पहुंच गया है एसएमएस ताप्ती चूकती गर्मी से आमजन परेशान है इस मौसम में हाल ऐसा है कि हीट स्ट्रोक के साथ ही। ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते मां की तुलना में हमीदिया अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक के केस 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। लगातार भर्ती हो रहे मरीजों के कारण ब्रेन स्ट्रोक के आईसीयू के बेड भी फुल हो गए हैं।
अस्पताल की न्यूरोलॉजी व न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों के अनुसार हमीदिया अस्पताल में रोजाना ब्रेन स्ट्रोक के 8 से 10 नए मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्ग ही नहीं युवा भी शामिल है कई मरीजों को गंभीर हालत में इस में भर्ती करना पड़ रहा है ब्लड क्लॉट्स की वजह से कई मरीजों की सर्जरी भी हो रही है। इसका बड़ा कारण अचानक बदला तापमान और तेज गर्मी माना जा रहा है।

सिर दर्द के बाद किया भर्ती
करोंद निवासी सुल्तान बी हमीदिया अस्पताल पहुंची, उन्हें सिर दर्द की समस्या पहले से हो रही थी लेकिन कुछ दिनों पहले समस्या ज्यादा बढ़ गई उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया इसी तरह जहांगीराबाद निवासी रेखा साहू की तबीयत बिगड़ने पर ब्रेन स्ट्रोक बताया गया है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा खतरा
चिकित्सा विभाग में पदस्थ न्यूरोलॉजिस्ट आईडी चौरसिया ने बताया कि तापमान में यह बदलाव ऐसी कार्य कमरे से निकलकर तुरंत धूप से जाने से भी होता है, ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले ज्यादा आ रहे हैं।
वहीं मेडिकल विशेषज्ञ अस्पताल डॉ योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल फेफड़े और किडनी के पुराने रोग से पीड़ित लोग वह 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इस मौसम में टहलने या व्यायाम करने से बचना चाहिए। वही डॉक्टर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान से सिस्मिक के केस आ रहे हैं। इसमें किसी कारणवश दिमाग में रक्त प्रवाह रुक जाता है और खून का थक्का जम जाता है। इसके अलावा माइग्रेन के मरीज भी इस बड़े तापमान से परेशान हो जाते हैं उन्हें भी सावधानी बरतने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications