VIDEO: 4 साल की बच्ची को कुत्तों ने घेरकर किया हमला, देखिए कैसे बची जान?

​​​​​भोपाल, 02 जनवरी: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के आतंक का दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है। कुत्तों के झुंड ने चार साल की एक मासूम बच्ची को घेरकर उसपर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची के सिर, कान और हाथ में जख्म हुए हैं। साथ ही चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी घाव हुए हैं। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर अब राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा नगर निगम भोपाल और जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

 Watch video 4 Year Old Girl Bitten Dragged By stay Dogs In Bhopal

निर्माणाधीन मकान के बाहर खेल रही थी बच्ची

मामला बीते शनिवार की शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान में बच्ची के पिता राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी चार साल की बेटी गुड्‌डी वहीं खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्ची को दौड़ा लिया। कुत्तों ने बचने के लिए बच्ची ने दौड़ भी लगाई, लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

कुत्तों ने बच्ची को नोचा, युवक ने बचाई जान

कुत्तों ने बच्ची को नोचना शुरू कर दिया। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर एक युवक वहां पहुंचा और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद लहूलुहान हालात में गुड्डी को जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को इलाज के बाद घर भेज दिया।

मानव अधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

इस मामले में संज्ञान लेकर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम आयुक्त भोपाल और जिला प्रशासन भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अगले सात दिन में इस घटना पर जवाब मांगा है। आयोग की ओर से नगर निगम और आयुक्त भोपाल को इन बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+