भोपाल की महिला प्रोफेसर का वायरल VIDEO, कार से ठेला टच हुआ तो सड़क पर बिखेर दिए फल
भोपाल, 11 जनवरी। मध्य प्रदेश की एक महिला प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला प्रोफेसर एक ठेले वाले पर गुस्सा हो रही है और गुस्से में ठेले से फल भी सड़क पर बिखरेती नजर आ रही है।

यह वायरल वीडियो भोपाल के अयोध्या नगर इलाके का बताया जा रहा है। यहां पर मंगलवार सुबह ठेला वाला फेरी लगाकर फल बेच रहा था। इसी दौरान ठेला वहां खड़ी कार से टकरा गया।
कार महिला प्रोफेसर की थी। कार के ठेला टच होने की सूचना मिलने पर वे अपने घर से बाहर निकलीं और ठेला चालक पर बरस पड़ी। उन्होंने ठेले वाले को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं मैडम ने ठेले पर रखे फल एक-एक कर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। फल वाला एक तरफ खड़े होकर सबकुछ देखता रहा। महिला भोपाल की एक टॉप यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बताई जा रही हैं। कार राजेश तिवारी के नाम रजिस्टर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications