Vidisha borewell accident: पोकलेन मशीन का काम कंपलीट, बच्चे तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाने का काम शुरू
विदिशा के बोरवेल हादसे में बताया जा रहा है कि पोकलेन मशीन का काम कंपलीट हो चुका है। अब लोकेश को बाहर निकालने के लिए सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के विदिशा में तहसील लटेरी के ग्राम खेरखेड़ी कलां में बोरबेल के गड्डे में फंसे हुए 7 साल के लोकेश को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकालने का काम लगातार जारी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पोकलेन मशीन का काम कंपलीट हो चुका है। बच्चे तक पहुंचने के लिए अब सुरंग बनाने का काम शुरू हो चुका है। 11 बजे तक बच्चे तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधायक उमाकांत शर्मा ने दी जानकारी
क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि NDRF और SDERF की टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी प्रातः 8 बज रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अभी भी कम से कम 3 घंटे लगेगें। मैं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए सभी शासकीय अधिकारी/कर्मचारी/तकनीकी विशेषज्ञ तथा समस्त JCB और पोकलेन ऑपरेटर को धन्यवाद देता हूं कि वह लगातार रेस्क्यू कार्य में लगे हुए हैं।

बोरवेल 60 फीट गहरा
बता दे बोरवेल 60 फीट गहरा है मासूमियत 48 फीट की गहराई में फंसा हुआ है पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह 11:30 बजे से ही रिस्की कार्य में जुटी हुई है। लेटराइट (कड़क मुरम) आने से रात में ही दो पोकलेन मशीने मंगवानी पड़ गई थी। चार जेसीबी और तीन पोकलेन मशीन रात भर खुदाई करती रही। बुधवार सुबह 8:30 बजे तक बोर के समांतर 50 फीट खुदाई की गई है। अब बोर के पास टनल बनाकर बच्चों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों की मानें तो 11:30 तक बच्चे को बाहर निकाल लिया जाएगा।

बंदरों के पीछे भागा था लोकेश
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने घटना की जानकारी देते बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11बजे लोकेश बंदर के पीछे भाग रहा था। इसी दौरान वे खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया सूचना के बाद करीब 11:30 बजे बचाव कार्य शुरू कर दिया गया सबसे पहले ही बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई। उसके बाद से सीसीटीवी की मदद से बच्चे के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर बिना केसिंग का है और करीब 60 फीट गहरा है।

सीएम ने जताया दुख
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेड़ी गांव में 7 वर्षीय मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना पर दुख जताया है। सीएम श्री चौहान ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के सतत संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने मासूम की कुशलता की प्रार्थना की है। सीएम शिवराज ने कहा कि बालक लोकेश को सकुशल बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मुझे विश्वास है कि बालक को शीघ्र ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications