पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और कांग्रेस विधायक का 100 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दरियादिली का वीडियो हुआ वायरल

भोपाल में नगर निगम ने अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए एक 100 वर्षीय गरीब बुजुर्ग का मकान तोड़ दिया था, जिसके बाद आज स्थानीय विधायक पीसी शर्मा और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह उनका हालचाल जानने पहुंचे।

भोपाल, 30 अप्रैल। सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और विधायक पीसी शर्मा 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला काशीबाई से उनका हाल-चाल जान रहे हैं। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री ने बुजुर्ग से आशीर्वाद भी मांगा। साथ ही बूढ़ी अम्मा के पैर भी पड़े।

Recommended Video

    पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और कांग्रेस विधायक का 100 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दरियादिली का वीडियो वायरल
    कांग्रेस विधायक का 100 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दरियादिली का वीडियो हुआ वायरल

    बता दें कि 29 अप्रैल 2022 को राजधानी भोपाल के बांसखेड़ी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था, तभी स्थानीय विधायक पीसी शर्मा वहां पहुंच गए और उन्होंने अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विधायक पीसी शर्मा ने दलील दी कि ये गरीब लोग कहां जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों में एक गरीब बुजुर्ग महिला 100 वर्षीय काशीबाई भी शामिल थी। विधायक ने कई दलील दी, लेकिन नगर निगम के अधिकारी नहीं माने, उन्होंने काशीबाई के आशियाने को भी तोड़ दिया। लेकिन कांग्रेस विधायक द्वारा लगातार इसका विरोध किया गया।

    विगत दिवस हुई कार्रवाई के बाद स्थानीय विधायक पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ काशीबाई का हाल-चाल जानने बांसखेड़ी पहुंचे। उन्हें काशीबाई ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी ने जो सामान भी जब्त किया था, वह सब उनको लौटा दिया गया है। इस पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बुजुर्ग से कहा कि आप पीसी शर्मा को आशीर्वाद दीजिए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीसी शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बुजुर्ग से कहा कि आप भी कहिए पीसी भाई जिंदाबाद।

    बता दें कि पीसी शर्मा भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से विधायक हैं और पिछली कमलनाथ सरकार में वह जनसंपर्क मंत्री भी थे। वहीं जयवर्धन सिंह राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। विधायक पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस बांसखेड़ी में भाजपा सरकार के इशारे पर वीआईपी मूवमेंट के चलते गरीबों के आशियाने उजाड़ दिये गए थे, उन्हीं आशियानों में 100 वर्षीय काशी बाई का आशियाना था, उसको भी उजाड़ दिया गया। जिसे कड़े संघर्ष बाद उनके कच्चे मकान एवं उसकी सामाग्री को छुड़ाया। आज पूर्व मंत्री मप्र शासन जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) जी के साथ जाकर काशी बाई से भेंट कर उनका हाल चाल जाना।

     अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए विधायक पीसी शर्मा

    हालांकि कल विधायक पीसी शर्मा का एक और वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह नगर निगम के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे थे। इस पर सफाई देते हुए विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि गरीबों के लिए अगर अधिकारियों से भी लड़ना पड़ा तो मैं लडूंगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रही है और गरीबों के आशियाने तोड़ने का काम कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+