Vande Bharat Express Bhopal: वंदे भारत ट्रैन में 216 स्कूली बच्चों के साथ सफर करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नए शहर के कई इलाकों का ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आने की तैयारियां जारी है। 18 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं। इसी तरह स्टेशन पर अन्य व्यवस्थाएं देखी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके लिए आरकेएमपी पर रेड कारपेट बिछाया गया है। इसके साथ ही शहर का ट्राफिक भी शनिवार को सुबह से कई जगहों पर बदला रहेगा।
पीएम राजधानी में 216 विद्यार्थियों से करेंगे चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 1 अप्रैल को भोपाल पहुंच रहे हैं। वे कमांडर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के साथ ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान राजधानी के 37 विद्यार्थियों के 216 चयनित विद्यार्थी वंदे भारत ट्रेन में बैठकर विदिशा तक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री ट्रेन को रवाना करने के पूर्व ट्रेन का निरीक्षण करेंगे और इन विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर चर्चा भी करेंगे। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल बोर्ड ने स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि शर्मा को पत्र लिखा है। रेलवे ने कुछ स्कूलों 10-10 विद्यार्थियों का चयन करने के लिए अनुरोध किया है।
इसके बाद शिक्षा विभाग ने निलंबन लेखन प्रतियोगिता कराकर राजधानी के सिटी स्कूलों के 216 विद्यार्थियों का चयन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक कनक प्रसाद ने बताया कि विभाग ने राजधानी के आठ सीएम राइस स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय और कुछ निजी स्कूलों को आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराने का सुझाव दिया था। सभी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले और विजेता विद्यार्थियों का नाम शामिल किया है। ये सभी विद्यार्थी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए सवाल तैयार करने में जुट जुटे हैं।
ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म
प्रधानमंत्री मोदी कल दोपहर में करीब 3:15 पर बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके आगमन से पहले स्टेशन परिसर में आज दिनभर तैयारियां चलती रही। इसके चलते अधिकांश प्लेटफार्म पर आवाजाही को रोक दिया गया। इस बीच रेलवे विभाग ने करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का प्लेटफार्म नंबर भी बदल दिया है। शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस समेत अट्ठारह ट्रेनें बदले हुए प्लेटफार्म से चलेंगी ट्रेन 12285 सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2 से होकर चलेगी। ट्रेन 12153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रानी कमलापति एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर समाप्त होगी।
इन इलाकों में ट्रैफिक रहेगा बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 1 अप्रैल को भोपाल आएंगे उनके भोपाल आगमन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां समेत एमपी पुलिस अलर्ट पर है। 1 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नई शहर के कई मार्गों का ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह 11:00 बजे से 5:00 बजे तक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की तरफ से यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। यात्री प्लेटफार्म नंबर 5 से आवागमन करेंगे कल सभी प्रकार के मालवाहक बाहरी वेबसाइट अनुमति प्राप्त वाहन आवश्यकता अनुसार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे रोशनपुरा चौराहे से पुरानी विधानसभा, पुलिस कंट्रोल रूम, तिराहा एवं मछली घर तिराहा से गांधी पार्क चौराहा तक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications