Amit Shah: 24 फरवरी को सतना आएंगे केन्द्रीय गृह मंत्री, कोल जनजाति महाकुंभ में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश के सतना आगमन हो रहा है। वे यहां कोल जनजाति महाकुंभ आयोजन समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Union Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे है। सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शिरकत करने आ रहे गृह मंत्री एक बैठक भी लेंगे। इसके अलावा मैहर में शारदा देवी मंदिर में जाएंगे। विंध्य क्षेत्र में अमित शाह का यह आगमन बेहद ख़ास माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सरकार के मंत्री और कई विधायक, सांसद भी शामिल होंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश आगमन हो रहा है। 24 फरवरी को सतना में कई कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें वह शामिल होंगे। उनके आगमन का शैड्यूल भी जारी हो गया है। सतना में शबरी माता जयंती के मौके पर जनजाति महाकुंभ का आयोजन है। इसके अलावा अन्य कई और भी कार्यक्रम है, जिसमें वह शिरकत करेंगे। खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर देर शाम तक सतना में कई कार्यक्रम हैं।
जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर 12.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर यहां से मैहर 12.55 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे शारदा देवी मंदिर में दर्शन पूजन का कार्य्रकम है। इसके बाद डेढ़ बजे सर्किट हॉउस पहुंचकर स्थानीय पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 2.35 बजे हेलीकाप्टर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां शाम 5 बजाकर 15 मिनट बजे मेडिकल कॉलेज कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग पौने सात बजे एक बैठक भी रखी गई है। नाईट हाल्ट वे सतना में ही करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को खजुराहो एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। अमित शाह के आगमन को लेकर सतना में तैयारियां तेज कर दी गई है। आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस दिन विंध्य क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। साथ ही जनजाति वर्ग के हितग्राहियों से जुड़े विकास निर्माण कार्यो का भूमि पूजन, लोकार्पण, शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications