बिना बुलाए शादी की दावत में खाना खाने पर MBA स्टूडेंट से धुलवाए बर्तन, भोपाल में VIDEO बनाकर किया वायरल
भोपाल के शादी समारोह में बिना इनविटेशन के पहुंचने और फ्री में खाना खाने पर एमबीए स्टूडेंट से बर्तन धुलवाए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजधानी भोपाल में MBA के एक स्टूडेंट को फ्री में भोजन करना में महंगा पड़ गया। दरअसल युवक बिना बुलाए शादी में पहुंचा था और वहां उसने फ्री में खाना खा लिया। इसके बाद युवक से सजा के रूप में बर्तन धुलवाए गए। इतना ही नहीं स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके बाद अब पुलिस कमिश्नर से वीडियो बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही हैं। कुछ लोगों को ये वीडियो देखकर "थ्री ईडियट्स में आमिर खान द्वारा फिल्माए गए एक सीन की याद आ गई। जिसमे आमिर बिन बुलाए शादी में खाना खाने जाते हैं, लेकिन पकड़ा जाने पर उन्हें बर्तन धोने की सजा नहीं मिलती है।
Recommended Video

MBA की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट से बर्तन धूलवाए
राजधानी भोपाल में शादी समारोह में बिना बुलाए शादी में पहुंचने पर और फ्री में खाना खाने पर MBA की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट से बर्तन धुलवाए गए। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद वीडियो बनाने वाले और सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई करने के लिए मांग की है।

युवक ने खुद को जबलपुर का बताया
वायरल वीडियो में स्टूडेंट ने खुद को जबलपुर का रहने वाला बताया है। भोपाल में प्राइवेट कॉलेज में एमबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है वीडियो बनाने वाला शख्स युवक से सवाल-जवाब कर रहा था इस दौरान पढ़ाई काम और कहां का रहने वाला है आदि जानकारियां भी ले रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स स्टूडेंट से कह रहा है कि यार तुम एमबीए कर रहे हो और फ्री में दावत में खाना खाने आ जाते हो।

फ्री में खाना खाया है तो कुछ तो करना पड़ेगा
वायरल वीडियो में एमपी स्टैंड बर्तन धो रहा है और वीडियो बना रहा है सेक्स से सवाल-जवाब कर रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने स्टूडेंट से पूछा कि कैसा लग रहा है प्लेट धो कर इस पर युवक का जवाब था कि फ्री में खाना खाया है तो कुछ तो करना पड़ेगा। इसके बाद शख्स युवक से जुड़ी उसकी जानकारी हासिल करता है युवक बताता है कि वह MBA कर रहा है और जबलपुर का रहने वाला है।

स्टूडेंट क्यों खाना खाने गया शादी में
वायरल वीडियो में हो रही बातचीत से पता रहा है कि युवक अच्छा खाना खाने के लिए भोपाल के एक मैरिज गार्डन में चल रही शादी में गया था, लेकिन पकड़ा गया फिर उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए उसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो भोपाल की किस मैरिज गार्डन का है और कब का है फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन वीडियो बुधवार को सामने आया। इसके बाद वीडियो बनाने वाले पर कड़ी कार्रवाई के लिए भोपाल पुलिस से मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ें : होटल में रात डेढ़ बजे चल रही थी बर्थडे पार्टी,भोपाल पुलिस ने दी दबिश, शराब के नशे...
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड












Click it and Unblock the Notifications