Bhopal News: फूफा ने नवविवाहिता के साथ बनाए शारीरिक संबंध, बुआ ने दिया साथ, निशातपुरा पुलिस का कर रही जांच
भोपाल की निशातपुरा इलाके में रहने वाली नवविवाहिता की जब शादी नहीं हुई थी तब फूफा ने डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म का आरोपी कोई बाहर का आदमी नहीं, बल्कि नवविवाहिता का फूफा निकला। कई बार फूफा ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब बुआ को यह बात पता चली तो, उसने फूफा को मना करने की वजह आरोपी पति का साथ दिया।
पीड़िता ने बुआ पर आरोप लगाया कि बुआ ने कई और युवकों के साथ उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने बुधवार को निशातपुरा थाने में जाकर बुआ और फूफा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की यूपी की हाल ही में शादी हुई थी।
कुछ समय बाद ससुराल में युवती की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों से अयोध्या बायपास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर नवविवाहिता ने बताया कि उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब वे निशातपुरा इलाके में रहती थी उस समय उसके फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। फूफा ने डरा धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह बात जब उसने अपनी बुआ को बताई तो बुआ ने भी अपने पति का ही साथ दिया युवती ने यह आरोप भी लगाया कि बुआ ने कई और यूको से उसके शारीरिक संबंध बनवाए थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुआ और फूफा के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications