Umaria: लाइनमैन को बचाने के लिए युवक ने मौत के मुंह में लगा दी छलांग, जान देकर बचाई जान
उमरिया 3 अक्टूबर। जिले के बिजली कर्मचारी लाइनमैन को बचाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। मामला उमरिया के बिसेनी मोहल्ले वेयर हाउस पास का है। जहां बिजली के खंभे पर फॉल्ट ठीक करने चढ़े बिजली कंपनी का कमर्चारी करंट लगने से झुलस गया। यह घटना होते देख नीचे खड़ा एक युवक उसे बचाने के लिए खंभे पर चढ़ गया। लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई वही कर्मचारी की हालत गंभीर है।

यह पूरा मामला
चंदिया विद्युत कर्मचारी को बचाने के लिए खंभे पर चढ़े एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। चंदिया सब स्टेशन मे पदस्थ विद्युत कर्मचारी अरविंद साहू रविवार की शाम बिसेनी कॉलोनी के आगे वेयर हाउस के पास खंभे पर चढ़कर बिजली सुधार का कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट के संपर्क मे आने से वह बुरी तरह झुलस गया। यह देखकर नीचे खड़ा बल्लू पिता जियालाल यादव नामक युवक अरविंद को बचाने खंभे पर चढ़ गया। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। दोनों को स्थानीय अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में हुई मौत
दोनों को करंट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां अरविंद साहू को जबलपुर तथा बल्लू यादव को जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया। लाइन मैन अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है और बल्लू को मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजनों में गुस्सा है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना के कारणो की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications