मस्जिद निर्माण के लिए कश्मीर से खंडवा आए दो युवक रहस्यमयी ढंग से हो गए लापता

खंडवा। कश्मीर के पुंछ से खंडवा आए दो युवकों के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मस्ज़िद निर्माण के लिए चंदा लेने खंडवा पहुंचे थे, जहां से दोनों लापता हो चुके हैं।

Two young men from Kashmir mysteriously Missing in Khandwa Madhya Pradesh

दरअसल, कश्मीर के पुंछ जिले से मस्जिद निर्माण के लिए चंदा लेने खंडवा आए दो युवक 20 तारीख से लापता हैं। यह युवक 18 तारीख को खंडवा आए थे। खंडवा कोतवाली थाना पुलिस ने इनकी आईडेंटिटी चेक करने के बाद थाने में जमा करवाई थी। 20 तारीख को यह दोनों युवक थाने से आइडेंटी वापस लेकर रवाना हो गए।

इसके बाद उनके मोबाइल बंद होने और लोकेशन नहीं मिलने के कारण परिजन उन्हें ढूंढते हुए खंडवा पहुंचे। परिवार वालों ने खंडवा के कोतवाली थाने में इनकी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सीएसपी ललिता गठरे का कहना है कि जिस लाॅज में यह दोनों युवक 18 जनवरी को रुके थे। उसी की सूचना के आधार पर इन्हें आइडेंटिटी चेक करवाने के लिए थाने बुलाया गया था। यहां पर दोनों युवकों की आईडेंटिटी चेक करने के बाद इनके आधार कार्ड थाने में जमा करवाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+