Bhopal News: थाने में पत्नी करा रही थी FIR, उसी समय पति ने VIDEO बनाया और फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में 30 वर्षीय युवक ने पत्नी से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक आईसीआई बैंक में काम करता था।

bhopal suicide News: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पत्नी द्वारा बार-बार थाने में कंप्लेंट से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जब पत्नी अशोका गार्डन थाने में पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करा रही थी। उसी दौरान पति ने फांसी लगाने का वीडियो बनाकर अपने फैमिली ग्रुप में डाल दिया। परिजन तुरंत थाने से घर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास है सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया गया है।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर सेमरा के रहने वाले 30 वर्षीय हिमांशु सोनी प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे। उसकी शादी 2020 में अनुप्रिया से हुई थी। उनका 2 साल का एक बच्चा भी है पत्नी अनुप्रिया पति और सास-ससुर से झगड़ते थी। इस कारण हिमांशु भी परेशान रहता था। शुक्रवार को भी उसने तीनों से झगड़ा किया और अशोका गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई। बहू के पीछे सास-ससुर भी थाने पहुंचे।

Troubled by his wife, husband did big incident in Ashoka Garden area, put video in family group

थाने में सास ससुर बहू को समझा रहे थे कि खुद झगड़ा करने के बाद वे उनके खिलाफ शिकायत करनी क्यों थाने आई है। तभी मोबाइल पर हिमांशु ने फांसी लगाने का वीडियो फैमिली ग्रुप पर डाल दिया। वीडियो देखकर तुरंत माता-पिता घर की तरफ दौड़े घर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से हिमांशु को फांसी के फंदे से उतारा और जेपी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार से अलग करना चाहती थी पत्नी

मृतक हिमांशु ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसने सुसाइड नोट में बताया कि पत्नी अनुप्रिया उससे और उसके माता-पिता से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। अनुप्रिया के मां-पिता और मामा ससुर भी उससे फोन पर झगड़ते रहते हैं। मैं परिवार का इकलौता बेटा हूं। वह मुझे परिवार से अलग करना चाहती है। इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+