Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के जवान को मारी टक्कर, बोनट पर बैठे आरक्षक का वीडियो वायरल, पिपलानी की घटना
Bhopal News: राजधानी में हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक को कार्यचालक ने टक्कर मार दी। फिर अपनी कार की बोनट पर आरक्षक को बैठाकर कई दूर तक ले गया। वीडियो में तेज रफ्तार से कार दौड़ते हुए दिखाई दे रही है और एक पुलिसकर्मी बाइक से कर का पीछा कर रहा है। यह वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है।
बता दे पूरा मामला राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जहां पर पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान ने सिग्नल तोड़कर भाग रहे कार सवार को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रैफिक जवान उछलकर कार के बोनट पर जा बैठा। लेकिन कर चालक ने कर नहीं रोक वह इसी तरह कार चलाता रहा।

बताया जा रहा है कि करीब आधा किलोमीटर दूरी तक कर चालक इसी तरह कर दौड़ता रहा। गाली मत रही कि पीछे से ट्रैफिक पुलिस की एक जवान कार को रोकने की कोशिश की और कार चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पिपलानी पुलिस के हवाले कर दिया गया आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में किस दर्ज कर लिया गया है।
पिपलानी थाना टीआई अनुराग लाल के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता का पालन करवाने के लिए सड़क पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे पर शुक्रवार को ट्रैफिक के एएसआई और दो सिपाही रोजाना की तरह चेकिंग पॉइंट पर तैनात थे। शाम के समय इस चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा था।
शाम करीब सवा 6 बजे ग्रे रंग की एक कार, जिसमें काली फिल्म चढ़ी हुई थी, वह पिपलानी से रत्नागिरी की तरफ जा रही थी। उसने सिग्नल तोड़ा, तब ड्यूटी पर तैनात आरक्षक राहुल जायसवाल ने उसे रोकना चाहा। चालक ने कार रोकने के बजाए राहुल को टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर कार की बॉनट पर जाकर गिरा। फिर भी उसने कार नहीं रोकी।
चालक कार दौड़ाता रहा और सिपाही चिल्लाता रहा
बॉनट पर फंसा सिपाही चालक को कार रोकने के लिए आवाज लगाता रहा। राहुल के शोर मचाने पर राहगीरों ने भी कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाइक पर सवार एक बुजुर्ग राहगीर ने हाथ देकर कार को रोकने का प्रयास किया। कार ड्राइवर ने बाइक को भी टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए। इधर, चौराहे पर तैनात दूसरे पुलिस कर्मियों ने बाइक से उसका पीछा कर किसी तरह रोका और गिरफ्तार किया।
पुलिस को देख घबरा गया था आरोपी
आरोपी की पहचान सुजय उर्फ संजय सिंह (29) निवासी लवकुश नगर अवधपुरी के रूप में की गई है। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। पुलिस ने आरोपी की टाटा अल्ट्रोज कार जब्त कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ कार से किसी काम से निकला था। कार में काली फिल्म चढ़ी होने के कारण वह पुलिस को देख घबरा गया था। उसे लगा कि पुलिस पकड़ लेगी, इसलिए रेड सिग्नल में निकले का प्रयास कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications