Bhopal News: टाइगर ने गाय पर किया हमला, गायों के झुंड ने बाघ को खदेड़ा, मदरबुल फॉर्म से CCTV VIDEO आया सामने
Bhopal Tiger CCTV News: राजधानी भोपाल केरवा डैम के पास स्थित मदर फुल फॉर्म से टाइगर के शिकार करने की कोशिश का वीडियो सामने आया है। जहां टाइगर ने एक गाय पर हमला किया, लेकिन वहां मौजूद गायों के झुंड ने टाइगर को खदेड़ दिया। इसके बाद टाइगर को वहां से भागना पड़ा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बता दे भोपाल में पिछले 2 महीने से मदरबुल फॉर्म में टाइगर का मूवमेंट है। कुछ दिन पहले भी आज फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बांधकर टाइगर ने फॉर्म में एंट्री की थी। स्ट्रीट डॉग का शिकार करने के बाद टाइगर उसे बाउंड्री वॉल के ऊपर ही फॉर्म के अंदर ले गया था। इसके बाद भी टाइगर का यहां लगातार मूवमेंट दिखाई दे रहा था, लेकिन उसने किसी जानवर पर हमला नहीं किया था। अब फिर से टाइगर मूवमेंट ने दहशत बढ़ा दी है।

गायों की आवाज सुनकर जागे फॉर्म के कर्मचारी
यह घटना 18 जून देर रात 2:37 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मदर फुल फॉर्म में टाइगर की एंट्री हुई। वे धीरे-धीरे दबे पांव आया और झुंड से अलग बैठी गाय पर हमला कर दिया। इसके बाद गायों की झुंड ने आकर गाय की जान बचाई। कई गायों को देखकर टाइगर ने गाय को छोड़ दिया। इसके बाद वहां से चला गया। गायों की आवाज सुनकर रात में कर्मचारी जग गए। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो घबरा गए।
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
वन विभाग के एसडीओ आर एस भदौरिया ने बताया कि टाइगर के मूवमेंट के बाद मदर फुल फॉर्म के स्टाफ समेत आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। उनसे कहा गया है कि वह रात में अकेले बाहर ना निकले। खासकर रात में आने जाने से बचें।
गाय पर हमला करने वाला बाघ या बाघिन, ये स्पष्ट नहीं
केरवा और कलियासोत के आसपास कई टाइगरों का मूवमेंट है। लेकिन मदर फुल फॉर्म के अंदर टाइगर के हमले ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। वन विभाग की माने तो गाय पर हमला करने वालों बाघ या बाघिन में से कोई भी एक हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज से ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इससे पहले बाग BT1234 का फॉर्म में मोमेंट था। बाघ BT-123 का दूसरी बार का जन्मा नर बाघ है। इस इलाके में वयस्क बाघ और नवजात शावकों का भी मूवमेंट रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां BT-123 का शावक ही हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications