Bhopal Tiger: कलियासोत में जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के ऑफिस घुसा टाइगर, CCTV फुटेज आया सामने
Bhopal Tiger News: राजधानी भोपाल की जागरण लेक यूनिवर्सिटी के कैंपस में तड़के सुबह टाइगर के मूवमेंट की सूचना ने कैंपस में डर का माहौल पैदा कर दिया। सड़क से गुजरने वाले लोग कई बार बाघ को देख चुके हैं। लेकिन टाइगर पहली बार बार यूनिवर्सिटी के इतने अंदर घुस आया और ऑफिस कार्यालय में घूमता रहा। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मौके पर पास में सो रहा गार्ड अपनी जान बचाकर भागा।
बता दे जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी की बाउंड्री लांघ कर शनिवार तड़के सुबह कैंपस में घुस आया बात को देखकर कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागे यह घटना यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वन विभाग के अनुसार यह टी-123 बाघिन में जो कुछ देर बाद वापस बाउंड्री लांघकर जंगल में चली गई।

भोपाल वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी की एक तरफ बाउंड्री वॉल की ऊंचाई कम है। वहां से बाघिन अंदर आ गई, जो कुछ देर बाद वापस लौट गई यूनिवर्सिटी प्रशासन को बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कहा गया है पाठक ने बताया कि कुछ दिन पहले टी-123 कलियासोत सड़क के पास लोगों को दिखाई दी थी। यह कलियासोत के जंगल में ही रहती है।
आलोक पाठक ने बताया कि भोपाल की सीमा से लगे जंगली इलाकों में लगभग 17 से 18 टाइगर है। हालांकि इनमें से अभी 7 बाघ का मूवमेंट ही नजर आया है। इसमें सावत भी शामिल है बता दे भोपाल और उससे लगे जिलों के जंगलों में टाइगर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में टाइगरों को पर्याप्त जीवन यापन करने के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है, जिसके कारण इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले एनटीसीए के सदस्यों ने कलियासोत क्षेत्र का भ्रमण किया था और भोपाल को बाघ प्रबंधन की नजीर बनने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications