Raisen: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 माताओं के के चिराग बुझ गए, मजाक-मस्ती करते हुए रायसेन के तीनों युवकों की मौत

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों को बाहर निकाल कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

Three youths of Raisen died due to drowning in Narmada river in Sehore Rehti

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रेहटी थाना अंतर्गत जहाजपुर गांव में नहाने के दौरान नर्मदा में डूबने से रायसेन की तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक तीन बहनों के इकलौते बेटे थे। तीनों मृतक माथनी गांव में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आए हुए थे। हादसा सोमवार सुबह 10 बजे का है, सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए माथनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके समधी का लड़का अपनी मौसियों के दो लड़कों के साथ रविवार को यहां आया था। सोमवार सुबह सभी नर्मदा में नहाने गए। इस दौरान तीनो भाई मस्ती करने लगे और मजाक मस्ती करते हुए नर्मदा की गहरे पानी में जा पहुंचे। उनके साथ गांव की कुछ युवक भी साथ गए हुए थे। देखते ही देखते तीनो नर्मदा नदी में समा गए।

घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार डूबने वालों में सौरभ नागर 26 साल अब्दुल्ला गंज निवासी प्रियांशु नागर 19 साल देवरिया निवासी और हर्ष नागर 19 साल इटाया निवासी शामिल हैं। सलकनपुर पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश चौहान ने बताया कि इन सभी केशव घाट से 30 मीटर दूर मिले, जहां काफी गिरा पानी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+