भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड आगजनी केस में 3 डॉक्टरों को पद से हटाया
भोपाल, 10 नवंबर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाल चिकित्सा वार्ड आगजनी केस में तीन डॉक्टरों पर गाज गिरी है। तीनों को पद से हटा दिया गया है। सोमवार रात को वार्ड के आईसीयू में 40 बच्चे भर्ती थे। मंगलवार दिन में आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बीते 36 घंटों के दौरान 8 अन्य की भी सांसें टूट गई।

वहीं, बाल चिकित्सा वार्ड विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने आईसीयूी में आग लगने की वजह शॉट सर्किट को माना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पूरे प्रकरण में गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. जितेंद्र शुक्ला, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लोकेंदरा दवे और कमला नेहरू अस्पताल के निदेशक डॉ. केके दुबे को पद से हटाया गया है। वहीं, विद्युत सप्लाई विंग के सब इंजीनियर अवधेश भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि कमला नेहरू शिशु अस्पताल हमीदिया अस्पताल का हिस्सा है और गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित है। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने संज्ञान लिया है और मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट तीन में पेश करने को कहा है।
Recommended Video
इधर, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आगजनी मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आगजनी की घटना दुखद है। जांच एसीएस पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन मोहम्मद सुलेमान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications