भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने पर कोरोना के तीन मरीजों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे पुराना व सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर बिजली गुल होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट वाले कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई। मामल उजागर होने पर मध्य प्रदेश सरकार ने न केवल पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं बल्कि हमीदिया अस्पताल के मेंटिनेंस इंजीनियर को बर्खास्त भी कर दिया है।

Recommended Video

      Bhopal Covid Hospital में बिजली जाने से 3 मरीजों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी
      Three corona patients died in Bhopals Hamidia Hospital

      जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल करीब सौ साल पुराना है। यहां कोरोना वायरस को लेकर अलग से बनाए गए वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे। इनमें से गंभीर हालत के कारण चार मरीजों को वेंटिलेटर पर ले रखा था। बाकी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। स्टाफ ने तुरंत जनरेटर चलाया।

      जनरेटर भी एयर लेने के कारण महज दस मिनट में जवाब दे गया। बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाने लगा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक के बाद एक करके वेंटिलेटर सपोर्ट वाले कोरोना वायरस के तीन मरीजों की मौत हो गई। चार में से केवल एक मरीज को बचाया जा सका।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+