मध्य प्रदेश में तीन कंपनियां करेंगी 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश, मिलेगा 3 हजार लोगों को रोजगार

MP employment News: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री के लगातार प्रयासों के बाद अब प्रदेश में निवेश को लेकर अब प्राइवेट कंपनियां उत्साहित नजर आ रही हैं। दरअसल रिलायंस, हेतिच इंडिया और पेप्सीको प्रदेश में 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने वाली हैं। जिससे डायरेक्ट लगभग 3 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इंडिया और पेप्सीको इंडिया उद्योग समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और प्रदेश में बायोगैस, फर्नीचर फिटिंग्स और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के संबंध में चर्चा की। इस दौरान सीएम शिवराज ने सभी प्रतिनिधियों उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Three companies will invest more than 4 thousand crore rupees in MP, people will get employment

रिलायंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरान अंसारी और उपाध्यक्ष विवेक तनेजा ने बताया कि उनका समूह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगभग 1970 करोड़ रुपए के निवेश से 10 कंप्रेस्ड बायोगैस और 15 बायोगैस सघनीकरण संयंत्र स्थापित कर जैव ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश का इच्छुक है। इसी तरह फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली जर्मन कंपनी हेतिच इंडिया के प्रबंध संचालक आंद्रे अकोल्ट ने सीएम से मुलाकात कर पीथमपुर में 700 करोड रुपए के निवेश से स्थापित हो रही कंपनी की नई इकाई की जानकारी दी। इस इकाई में लगभग 500 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

कंपनी द्वारा पीथमपुर में साल 2020 में 300 करोड रुपए के निवेश से एक इकाई स्थापित की जा चुकी है जिससे लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित हुआ है। हैतिच इंडिया इस इकाई का भी 270 करोड रुपए के निवेश के साथ विस्तार कर रही है। कब्जे बनने की इकाई से भी लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज से पेप्सीको इंडिया के प्रेसिडेंट अहमद अल शेख चीफ फाइनेंशियल ऑफीसर किशोर मिश्रा और चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स गरिमा सिंह ने मुलाकात की। पेप्सीको इंडिया 1155 करोड़ों पर के निवेश के साथ विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की इच्छुक है।

3200 करोड़ निवेश करेंगे 9 कंपनियां

मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए कई कंपनियों ने इच्छा जताई है 9 कंपनियों ने 3200 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही है। टेकफेब इंडिया, गुलशन पालीओल्स और ग्रीनको ग्रुप 1300 करोड़ रूपए निवेश करेगा। टेकफैब इंडिया ने मंडीदीप में सड़क निर्माण में उपयोगी सामग्री इकाई और भोपाल के आसपास वेयर हाउसिंग यूनिट विस्थापित करने की इच्छा जताई है। गुलशन पालीओल्स कंपनी नरसिंहपुर में रायसेन एक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+