इस बार सीएम शिवराज ने नहीं पहनी मुस्लिम की दी टोपी

दरअसल ईद के मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता को बधाई दी, लेकिन इस बार वह थोड़े से बदले नज़र आए। शिवराज सिंह ईद के मौके पर हमेशा टोपी में दिखते रहे हैं, लेकिन इस बार शिवराज सिंह चौहान बदले अंजाद में दिखे। पिछले साल उनके साथ मंच पर मौजूद अभिनेता रजा मुराद ने उनकी तारीफ करते हुए तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष भी किया था।
शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नक्शे कदम पर चलना शुरु कर दिया है। एक लड़के ने उन्हें पारंपरिक टोपी दी तो बजाय उसे अपने सिर पर पहनने के शिवराज ने उस लड़के को ही टोपी पहना दी। एक मुस्लिम लड़के ने शिवराज सिंह को टोपी दी। शिवराज सिंह ने टोपी नहीं पहनी और लड़के को टोपी पहना दी। जब मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,यह किस तरह का सवाल है? मैं सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह भाईचारे,शांति और मोहब्बत का त्यौहार है।












Click it and Unblock the Notifications