सतना जिला अस्पताल में पायल चुराते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, भीड़ ने ऑन द स्पॉट ऐसे किया फैसला

सतना 4 सितंबर। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के पैर से एक युवक पायल चुरा रहा था। युवक के रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

satna payal thief ki dhoon

पैर में से निकाल रहा था चांदी की पायल

बताया जा रहा है कि कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरइया निवासी शांति पाल अपनी 7 महीने की बेटी का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी। उसकी बेटी ट्रामा यूनिट में भर्ती थी। शनिवार की रात शांति अस्पताल की गैलरी में सो रही थी। तभी 1 युवक आ कर उसके पैरों के पास बैठ गया और पैर में पड़ी चांदी की पायल खोलने की कोशिश करने लगा। इसी बीच शांति की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। आसपास रहे अन्य लोगों ने चोर को पकड़ कर उसकी जमकर मारपीट कर दी।

satna payal thief ki dhoon

मारपीट कर पुलिस को सौंपा

हासिल जानकारी के मुताबिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल सतना में बेटी का इलाज कराने आई महिला के जेवर युवक चुरा रहा था। चोरी करते पकड़े जाने पर देर रात युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। लोग उसे पकड़ कर अस्पताल से बाहर ले आए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक लोगों ने खुद ही चोर को चोरी की सजा देना शुरू कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+