MP: शहडोल में चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा; दबंगों ने अर्धनग्न करके दी यातनाएं'

शहडोल, 23 जुलाई। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सीमेंट से लदा ट्रक चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों की मदद से ट्रक मालिक के कर्मचारियों ने तालिबानी सजा दी, चोर के हाथ-पैर बांधकर बीच सड़क में बेरहमी पटककर पीटा, मारपीट का यह वीडियो सोसल मीडिया तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि मामले की जानकारी लगते ही बुढार थाना पुलिस मौके में पहुंचकर युवक को लोगों के गिरफ्क से आजाद कराया।

Shahdol

ट्रैक लेकर भाग रहा था युवक लेकिन पकड़ा गया

पुलिस मैं जानकारी देते हुए बताया शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित रस्तोगी ट्रेडर्स में सीमेंट से लदा 1 ट्रक खड़ा था। जिसे 1 अज्ञात चोर आया और सीमेंट से लदा ट्रक लेकर भाग निकला। जिसका कंपनी के कर्मचारियों ने पीछा किया। लेकिन तेज गति के कारण ट्रक लालपुर हवाई अड्डे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। मारपीट करने वाले 6 लोगों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shahdol

चोर को मिली तालिबानी सजा

इस दौरान कंपनी के कमर्चारी भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों ने मिलकर युवक को तालिबानी सजा दी। इस दौरान युवक के सबसे पहले उन्होंने हाथ पैर बांधकर बीच सड़क पर उसे बेरहमी पटक-पटककर पीटा। उसके बाद युवक के कपड़े पकड़कर उसे सड़क पर घसीटकर दूर तक ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+