'The Kerala Story' 1 करोड़ के ट्वीट पर MP में भी कलह, शशि थरूर के बाद दिग्विजय के Retweet पर बीजेपी का जवाब

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतपाल की मूवी 'द केरल स्टोरी' के दावे साबित करने वाले को एक करोड़ इनाम का पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे ट्वीट किया। फिर दिग्विजय सिंह ने री-ट्वीट कर दिया।

The Kerala Story Controversy

The Kerala Story Controversy: 5 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही 'द केरल स्टोरी' को लेकर घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ट्वीट को एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी रि-ट्वीट कर समर्थन दे दिया। थरूर ने इस मूवी को लेकर इनाम वाला पोस्टर भी पोस्ट किया है।

शशि थरूर ने एक ट्वीट में लिखा कि ' केरल स्टोरी' आपकी हो सकती है, हमारी नहीं। इसके अलावा अन्य ट्वीट में केरल स्टेट कमेटी मुस्लिम यूथ लीग द्वारा जारी पोस्टर को ट्वीट किया। इस पोस्टर में दावे साबित करने वाले को एक करोड़ रुपये के इनाम का जिक्र है।

the kerla stori movie

इस इनामी पोस्टर को पोस्ट करते हुए थरूर ने लिखा- कि अब केरल में 32,000 महिलाओं के इस्लाम धर्म में कथित धर्मांतरण का प्रचार करने वालों के लिए एक मौका हैं। अपने मामले को साबित करने और कुछ पैसे कमाने का। क्या वे इस चुनौती के लिए तैयार रहेंगे या कोई सबूत नहीं है।

digivjay singh tweet

दरअसल इस पोस्टर में कथित तौर पर महिलाओं के इस्लाम धर्म में धर्मांतरण के सबूत पेश करने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान किया गया हैं। 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी जिलों में एविडेंस कलेक्शन सेंटर की बात भी लिखी हैं।

congress

Recommended Video

    'केरल स्टोरी' 1 करोड़ के ट्वीट पर MP में भी कलह

    शशि थरूर के इसी पोस्ट को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिना कुछ लिखे री-ट्वीट किया। जिस पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी दिग्विजय सिंह के इस री-ट्वीट को थरूर का समर्थन मान रही है।

    एमपी के बीजेपी प्रवक्ता नरेद्र सलूजा ने थरूर के ट्वीट की आलोचना की। कहा कि यह केरल का विषय है, दिग्विजय सिंह को भी हर विषय में कूदने की आदत पड़ गई है। फिल्म अनुमति के लिए के सेंसर बोर्ड बना है। इससे समझा जा सकता है कि तुष्टिकरण के लिए दिग्विजय सिंह कहां तक जा सकते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+