Bhopal News: पशु आश्रय स्थल आसरा में गोधन की मौत ने पकड़ा तूल, तैयार हुई जांच रिपोर्ट

Bhopal News: जहांगीराबाद स्थित पशु आश्रय स्थल आश्रम में गाय की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम शहर लक्ष्मीकांत खरे ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है उन्हें कई खामियां मिली। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भी सवाल उठाए थे।

मौके पर 100 पशुओं के रखने की जगह पर 152 पशुओं को रखा गया था इसमें से कई गंभीर घायल और साथ गोवंश मृत मिले हैं। इस मामले में एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे का कहना है। जांच करने के बाद आज इसकी रिपोर्ट तैयार करके कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपेंगे।

Death of cow in animal shelter Aasra caught fire investigation report

कांग्रेस से पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने कहा कि गायों के नाम पर और उनके संरक्षण के नाम पर सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है, इनके अंदर किसी भी तरह का कोई सेवा भाव नहीं है कि गायों की सेवा कैसे की जाए। कुणाल चौधरी ने कहा कि कमलनाथ की जब सरकार थी तब डेढ़ हजार गौशालाएं खोली गई थी और प्रत्येक गए पर प्रतिदिन 20 रुपए दिए जा रहे थे। मगर जब बीजेपी की सरकार आई तो 1 रुपए 60 पैसे प्रत्येक गाय पर कर दिए, यानी 18 रुपए 40 पैसे उस बजट में से घटा दिए गए जिसमें कमलनाथ सरकार प्रति गाय पर 20 रुपए दे रही थी।

चौधरी ने कहा अब बीजेपी सिर्फ उन गौ शालाओं को कब्रगाह बनाने में लगी हुई है। हिंदुस्तान में सबसे बड़ा बीफ का एक्सपोर्टर अगर कोई बना है तो वह भाजपा की राज्य में भाजपा के खुद कार्यकर्ता हैं, इनके बड़े बड़े स्लॉटर हाउस हैं । चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की ना तो गौ माता के प्रति कोई सेवा का भाव की मंशा है ना ही किसान के प्रति और ना ही गरीब और आम आदमी के प्रति। यह सिर्फ भय भ्रष्टाचार पैदा करना चाहते हैं और उसी तरफ यह लोग ध्यान देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+