Anuppur: बेटी का था फूफा से अवैध संबंध, मां ने जताया विरोध तो गला रेतकर की हत्या
अनूपपुर, 1 सितंबर। जिले में एक युवती ने फूफा के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला कि बेटी के फूफा के साथ अवैध संबंध थे। मां इस रिश्ते के खिलाफ थी और फिर बेटी अपने आशिक फूफा के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार यह मामला 21 अगस्त का अनूपपुर के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत का है। ग्रामीणों ने पुलिस को जंगल में 45 वर्षीय की मंजू विश्वकर्मा की लाश मिलने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पीएम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मंजू की 23 वर्ष की बेटी विनीता ने हत्या से पहले ही मां की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। और दूसरे ही दिन मंजू का शव जंगल में मिला। जब पुलिस ने विनीता से पूछताछ की तो उस पर शक गहराया। जिसके बाद विनीता को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया और सख्ती से पूछताछ की गई तब घटना का खुलासा हुआ और पुलिस को पता चला कि विनीता के अपने फूफा के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
बता दें कि दोनों ने मिलकर मां को झाड़-फूंक के बहाने मंजू को पहाड़ में ले जाया गया और धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी सुपुर्द कर लिया है।
इस घटनाक्रम को लेकर एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि लाल बहादुर अपनी मौजूदी को छिपाने के लिए 3 दिन पहले ही से चिरमिरी में था। हत्या को अंजाम देने के लिए जमुना आया और फिर वापस चिरमिरी चला गया। फिलहाल दोनों हत्यारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications