Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कथावाचक मिश्रा के बेटे के फेल होने का कांग्रेस प्रवक्ता ने किया था दावा, सच्चाई आई सामने

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बेटा कक्षा आठवीं में फेल हो गया। ये दावा सीहोर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने किया है। हालांकि ये दावा कुछ देर बाद झूठा निकला हैं।

भोपाल, 14 मई। पढ़ाई ना करने वाले बच्चों को पास कराने का दावा करने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बेटा आठवी में फेल हो गया, ये दावा सीहोर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने किया था। हालांकि ये दावा कुछ देर बाद झूठा निकला हैं। क्योंकि कथावाचक ने अपने बेटे की मार्कशीट दिखाते हुए बताया कि उनका बेटा पास है। उन्होंने इसे साजिश बताया है।

बता दें कुछ दिन पहले पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अगर किसी बच्चे ने पढ़ाई नहीं की है तो शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने पर वह पास हो जाएगा। इसी बात को लेकर सीहोर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर तंज कसते हुए था कि सुनने में आ रहा है कि उनका खुद का बेटा भी फेल हो गया है तो क्या बेलपत्री पर शहद अच्छे से नहीं लगाया था।

कांग्रेस प्रवक्ता ने किया था ये दावा

कांग्रेस प्रवक्ता ने किया था ये दावा

सीहोर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने दावा किया था कि लोगों को परीक्षा में ज्ञान देने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बेटा खुद कक्षा आठवीं फेल हो गया है। कांग्रेस नेता ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदीप मिश्रा सच बोल रहे हैं, तो सारे स्कूल और अस्पताल को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सुनने में आ रहा है कि उनका खुद का बेटा भी फेल हो गया है तो क्या उसने आधा अनुष्ठान किया था। क्या बेलपत्री पर शहद अच्छे से नहीं लगाया था।

बिना पढ़े परीक्षा में पास कराने का पंडित ने किया था दावा

बिना पढ़े परीक्षा में पास कराने का पंडित ने किया था दावा

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में परीक्षा से जुड़ा अंधविश्वास का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 'सीहोर वाले' बिना पढ़े परीक्षा पास करने की गारंटी लेते हुए नजर आ रहे थे।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का कहना था कि आपको लग रहा है कि बच्चे ने पढ़ाई नहीं की है और पास नहीं होगा तो बेलपत्र के बीच वाली पत्ती पर शहद लगा दीजिए इसके बाद बच्चे के हाथ से इस पति को शिवलिंग पर चिपकवा दीजिए। इसके बाद प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि बच्चे ने भले ही साल भर पढ़ाई नहीं की हो, लेकिन जिस सब्जेक्ट के एग्जाम के दिन में वह ये काम करेगा उस विषय में पास होने से उसे कोई नहीं रोक सकता।

सोशल मीडिया में पंडित प्रदीप मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया में पंडित प्रदीप मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

एक कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने जब यह दावा किया था, उसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया था और लाखों लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा था, लेकिन अब उनके बच्चे के फेल होने की खबर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

फ़िल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए की थी अपील

फ़िल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए की थी अपील

सीहोर वाले कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने लोगों से चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए अपील की थी। तब प्रदीप मिश्रा से मीडिया ने सवाल करते हुए पूछा था कि आप क्या भाजपा से चुनाव लड़ेंगे? इस पर पंडित मिश्रा ने कहा था कि वह किसी भी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन धर्म का प्रचार करते रहेंगे।

नर्मदापुरम में संविधान को लेकर दिया था विवादित बयान

नर्मदापुरम में संविधान को लेकर दिया था विवादित बयान

नर्मदापुरम में शिव पुराण कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने कहा था कि अब देश का संविधान बदल कर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने गीत के माध्यम से कहा था कि सोने की चिड़िया को अब सोने का शेर बनाना है। संविधान को बदलो हम को हिंदू राष्ट्र बनाना है। इसी बात को लेकर आप बहुजन समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मंदिर तोड़ने पर कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का बयान, शिवभक्तों के बीच कही ये बड़ी बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+