सीएम शिवराज ने अफसरों को नसीहत देते हुए ऐसा क्यों कहा कि अहंकार शून्य रहें और आसमान पर ना देखें, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल सर्विस डे पर योजनाओं के लिए प्रदेश के अधिकारियों की तारीफ भी की और नसीहत भी दी। सीएम ने कहा- अधिकारी अहंकार शून्य रहें और आसमान पर ना देखें।

भोपाल, 21 अप्रैल। सिविल सर्विसेस डे पर प्रशासन अकेडमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड काल के दौरान सिविल सर्विस के लोगों ने अद्भुत काम किया। सिविल सर्विसेस केवल करियर के लिए नहीं हैं, बल्कि जनता की सेवा के लिए हैं। जनता की जिंदगी बदलने के लिए है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र की कल्पना सिविल सर्विसेज के अधिकारियों के बिना नहीं की जा सकती। गुलामी के समय अधिकारी जनता से डिस्कनेक्ट रहते थे, लेकिन अब समय जनता से कनेक्ट रहने का है। अधिकारी अहंकार शून्य रहें और आसमान पर न देखें।

जानें सीएम का लोक सेवकों के साथ काम का अनुभव

जानें सीएम का लोक सेवकों के साथ काम का अनुभव

देश भर में आज सिविल सेवा दिवस को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बधाई। उन्होंने कहा कि जब भी चुनौती सामने आई हम डरे नहीं, हमने उसका सामना किया। प्रदेश ने विकास की कई मंजिलों को तय किया है। उसमें चुने हुए नेतृत्व का महत्व है, मगर उसे धरातल पर लाने में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का योगदान होता है। सीएम ने कहा कि आज हमने विकास की योजनाओं से प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला है। सीएम ने कहा कि लोक सेवकों के साथ काम करने का मेरा बहुत ज्यादा अनुभव है।

सिविल सर्विसेज डे पर मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत

सिविल सर्विसेज डे पर मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल सर्विस डे पर आला अधिकारियों को कई नसीहत भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की कल्पना सिविल सर्विसेज के अधिकारियों के बिना नहीं की जा सकती। गुलामी के समय अधिकारी जनता से डिस्कनेक्ट रहते थे, लेकिन अब समय जनता से कनेक्ट रहने का है। अधिकारी अहंकार शून्य रहें और आसमान पर ना देखें।

सीएम ने प्रदेश की योजनाओं को लेकर अधिकारियों की जमकर की तारीफ

सीएम ने प्रदेश की योजनाओं को लेकर अधिकारियों की जमकर की तारीफ

प्रदेश की इस टीम पर मुझे गर्व है। जब पहली बार सीएम बना था तो जुनून था कि बेटियों को लखपति बनाना है। उन्होंने कहा कि जब योजना की बात की तो कई किंतु परंतु लगें। हमने इसी टीम के साथ लाडली लक्ष्मी योजना बनाई आज प्रदेश में 43 लाख से अधिक बेटियां लाडली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत हैं। हमने प्रदेश में पब्लिक सेवा एक्ट बनाया, जिसको अन्य राज्यों ने भी अपनाया। सीएम ने कहा कि जब-जब जो सोचा उसको लेकर योजना बनाई और धरातल उतारा है।

कोविड में लोक सेवकों के कार्य बहुत अद्भुत

कोविड में लोक सेवकों के कार्य बहुत अद्भुत

कोविड में लोक सेवकों ने जो कार्य किया, वह अद्धभुत है। कई उनमें से हमारे बीच नही हैं। जहां लोग घर से निकलने में डरते थे, वहां आप सबने जान की बाजी लगाकर कार्य किया है। कोविड में ट्वीट आते ही कर्तव्य पर जुट जाते थे। सीएम ने कहा कि सिविल सर्विस कॅरियर नहीं, देश के निर्माण और जनता की सेवा का अभियान है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता अगर चुना है, तो पैसों के लिए नहीं, जनता की जिंदगी बदलने के लिए इख्तियार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+