मगरमच्छ के पेट से नहीं, चंबल नदी किनारे मिला बच्चे का शव, जानें पूरा मामला
श्योपुर,12 जुलाई। चंबल नदी में सोमवार को नहाने गए एक जिस 10 वर्षीय अतर सिंह को निगलने का मामला सामने आया था। आज यानी मंगलवार सुबह नदी किनारे पानी में उस बच्चे का शव उतराता हुआ मिला है। गांव वालों ने रघुनाथपुर थाना पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। जानकारी ये है कि जब बच्चा नदी किनारे खेल रहा था तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया था और शव को नदी किनारे ही छोड़ दिया था। आज मंगलवार को बच्चे का शव मिला है।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के रिझेंटा गांव के पास चंबल नदी किनारे का ये पूरा मामला है। गांव वालों का कहना था कि मगरमच्छ ने बच्चें को निगला है। इसलिए मगरमच्छ का रेस्क्यू भी किया जा रहा था, आखिर लाख जतन के बाद भी मगरमच्छ के पेट से बच्चा नहीं निकला, क्योंकि बच्चे का शव नदी किनारे मिला है। बच्चे का शव देख कर प्रथम दृष्टया यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर उसे खाने का प्रयास किया और शव वहीं छोड़ कर चला गया।

वन विभाग ने पुलिस की मदद से मगरमच्छ को गांव वालों के बंधन से आजाद करवाकर चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया है। उधर बच्चे के परिवारजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
क्या था पूरा मामला
सोमवार को 10 वर्षीय अतर सिंह केवट रोज की तरह खेलने के लिए चंबल नदी के किनारे की रेत पर गया हुआ था. तभी नदी से अचानक बाहर निकले 8 फीट लंबे मगरमच्छ ने झपट कर बालक को निगल लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह दिल दहलाने वाला मंजर अपनी आंखों से देखा, इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में वापस जा रहे मगरमच्छ को रस्सी का फंदा डालकर पकड़ लिया और नदी के बाहर निकाल कर उसके मुंह में बांस की लकड़ी डाल दी, उन्हें लगा कि, अब वह शायद अपने बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकाल लेंगे।
इस दौरान कुछ ग्रामीण मगरमच्छ के पेट को काटकर बच्चों को बाहर निकालने की बातें भी कहने लगे, तभी मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई, जिसने ग्रामीणों को मगरमच्छ को घायल करने से रोक दिया और मामले की जानकारी वन विभाग को देकर मगरमच्छ को ग्रामीणों के बंधन से आजाद करवाकर चंबल नदी में छोड़ दिया।

टीआई श्यामवीर सिंह तोमर के अनुसार
इस बारे में रघुनाथपुर थाना टीआई श्यामवीर सिंह तोमर ने जानकारी दी की एक मगरमच्छ ने बालक को निगल लिया था, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए पुलिस ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके वन अमले को सुपुर्द कर दिया है और वन विभाग ने चंबल नदी में छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications