पांच पुलिसवालों की गिरफ्त से ट्रेन से फरार हुआ आतंकवादी
इटारसी। पुलिस किस कदर लापरवाह है उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पांच पुलिसकर्मियों को चकमा देकर आतंकी उनकी गिरफ्त से फरार हो गया है।

बेंगलुरू से लखनऊ आ रहा यह आतंकी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आतंकी का नाम सैयद अहमद खां है और वह मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है।
आतंकी के हाथ में हथकड़ी बंधी थी लेकिन वह हथकड़ी सहित ट्रेन से कूदकर फरार हो गया है। आतंकी के फरार होने के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आतंकी सैयद खां पर बेंगलुरू और लखनऊ में इमारत उड़ाने की धमकी देने का आरोप था। पुलिस उसे लखनऊ में कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। यहां उसने सरकारी इमारत को उड़ाने की धमकी दी थी। फरार होने के बाद आतंकी के खिलाफ इटारसी में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications