दिसंबर के कोहरे ने बढ़ाई मध्य प्रदेश में ठिठुरन

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम के साथ तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।
बीते 24 घंटों से राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इंदौर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10.5, ग्वालियर का अधिकतम 26.8 डिग्री तथा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.9 तथा न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications