मध्य प्रदेश में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को कई इलाके में शीतलहर का असर बढ़ गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक ठंड पचमढ़ी में महसूस की गई, जहां तापमान एक डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सर्द हवाएं चल रही हैं, लेकिन धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के होशंगाबाद, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों में अगले 24 घंटों में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 6.8 डिग्री, ग्वालियर का 6.4 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.8 डिग्री, ग्वालियर का 20.7 डिग्री तथा जबलपुर का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications