रियल लाइफ में सामने आई टार्जन फ़िल्म जैसी कार, गैराज में खड़ी-खड़ी देती है वारदातों को अंजाम!
शिवपुरी। घर के गैराज में खड़ी ये कार अपने मालिक के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अब तक अलग-अलग थानों की पुलिस तीन बार कार मालिक से पूछताछ कर चुकी है। सबसे पहले फिजिकल थाने का मामला सामने आया। फिर ग्वालियर पुलिस दबिश देने आई थी।
Recommended Video

कई माह से गैराज में खड़ी है कार
कुछ दिन पहले आगरा पुलिस ने सिटी कोतवाली पुलिस की मदद से घर आकर पूछताछ की और थाने तक ले गई। पुलिस का तर्क है कि एमपी33 सी4658 नंबर की यह कार कई वारदातों में शामिल है जबकि कार मालिक का तर्क है कि उसने इस कार को कई महीनों से गैराज से बाहर ही नहीं निकाला है।

टार्जन द वंडर कार फिल्म जैसी स्टोरी
चौंकिए मत ये कोई टार्जन द वंडर कार सरीखी फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि यह हकीकत में हो रहा है। पूरा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है। गाड़ी नंबर सामने आते ही पुलिस हर बार रिटायर्ड पटवारी और उनके बेटे के घर पहुंच जाती है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि तीन बार हो चुका है।

पुलिस को ही सौंप देंगे कार
कार मालिक पवन श्रीवास्तव बताते हैं कि अब तो हालत यह हो गए हैं कि बार बार की पुलिस पूछताछ से बचने के लिए अपनी कार को पुलिस की सुपुदर्गी में ही देने का मन बना लिया है।

इस गाड़ी की नंबर प्लेट का दूसरी गाड़ी में इस्तेमाल
जानकारी में सामने आया है कि बदमाशों ने इस गाड़ी की नंबर प्लेट का दूसरी गाड़ी में इस्तेमाल किया और फिर कई जगह वारदात की घटनाओं को अंजाम दिया है। एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया कहते हैं कि यह पूरा मामला जानकारी में आया है। जो दोषी नहीं है उस परिवार को कतई परेशान नहीं किया जाएगा। इसकी जांच करवाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications