कसम खाओ कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे, भोपाल में करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर का बड़ा बयान
भोपाल में करणी सेना परिवार का आंदोलन लगातार जारी है पिछले 4 दिनों से बेल इलाके में करणी सेना के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजधानी भोपाल में करणी सेना का 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। जबकि आंदोलन के लिए सिर्फ 1 दिन की अनुमति दी गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि अब तक करणी सेना के नेतृत्व कर्ताओं की ओर से कोई आंदोलन की अनुमति नहीं ली गई है इसके बावजूद लगातार चौथे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। आंदोलन की कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहे जा रहे हैं। करणी सेना के आंदोलन के चलते भोपाल वासियों को ट्रैफिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य संगठनों के समर्थन से बढ़ी भीड़
एट्रोसिटी एक्ट और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर कई सवर्ण समाज के संगठन करणी सेना के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने इस धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। इसके बाद से ही भोपाल के भेल इलाके में स्थित गांधी चौराहे पर लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बढ़ती भीड़ के कारण अवधपुरी इलाके में रहने वाले करीब 2 लाख लोगों को ट्रैफिक डायवर्ट होने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

सुरक्षा में तैनात की गई 3000 पुलिसकर्मी
करणी सेना किस आंदोलन की आग पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। उज्जैन रतलाम मंदसौर नीमच सहित प्रदेश के कई जिलों में सीएम शिवराज सिंह के पुतले को जलाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर शिवराज को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सीएम शिवराज को अपशब्द कहीं जा रहे हैं।

बीजेपी को वोट नहीं देने की खिलाई कसम
करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने समर्थकों को यह कसम खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि भाजपा को वोट मत करना। वायरल वीडियो में जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हम व्यवस्था में परिवर्तन करने आए हैं और यह तभी होगा जब भाजपा को वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कसम खा लो मर जाना, लेकिन भाजपा को वोट मत देना। अगर जीवन शेर सिंह पूर्व के मर जाने के बाद भी उसको जीवित रखना है, तो मेरे मरने के बाद उपेंद्र नहीं करना ऐसे ही शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना।

भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना
भोपाल में 8 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के लोग बड़ी संख्या में बढ़ते जा रहे हैं। ओरछा जिला निवाड़ी के रहने वाले मानवेंद्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रहे हैं। पिता का ट्रांसपोर्ट का काम है। प्रदर्शनकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 15 दिन का राशन है। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक वे हटने वाले नहीं हैं।

आंदोलन पर कमलनाथ का बयान
भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान PCC चीफ कमलनाथ ने करणी सेना के प्रदर्शन पर कहा कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार आती है तो हम उनसे बात करेंगे। मैंने यही परंपरा बनाई थी कि सब से बात करो कई ऐसी बात होती तो सरकार के समझ में नहीं आती इसलिए अधिकारी उनके साथ मीटिंग कर ले फिर मुख्यमंत्री बात कर ले कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बीजेपी सरकार के खिलाफ है हमारा इस आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। यह समाज के लोगों द्वारा किया जा रहा है इसमें कांग्रेस का कोई हस्तक्षेप नहीं है। लेकिन सरकार को उनकी बात सुनना चाहिए। अगर करणी सेना के लोग हमसे बात करना चाहते हैं तो हम जरूर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications