SWAYAM पोर्टल पर जनवरी 2026 सत्र के लिए पंजीयन शुरू, हर छात्र के लिए एक विषय में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Swayam Portal: प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी, गुणवत्तापूर्ण और नवाचार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर SWAYAM Portal पर जनवरी 2026 सत्र के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत यह पहल की गई है, ताकि प्रदेश का हर विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ सके। SWAYAM पोर्टल (Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds) भारत सरकार की वह डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर बहुविषयक पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

swayam portal registration january 2026 mp higher education in madhya pradesh

हर विद्यार्थी के लिए पंजीयन अनिवार्य

उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालयीन विद्यार्थी को SWAYAM पोर्टल पर न्यूनतम एक विषय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्च शिक्षण संस्थानों को समय-सीमा में पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जनवरी 2026 सत्र के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें विद्यार्थी अपनी रुचि, विषय और करियर लक्ष्य के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं। पंजीयन पोर्टल की आधिकारिक लिंक के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

क्या है SWAYAM पोर्टल की खासियत?

SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों को देश के प्रतिष्ठित संस्थान, IIT, IIM, केंद्रीय विश्वविद्यालय और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है। इन कोर्सों की प्रमुख विशेषताएं हैं-

  • रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम
  • उच्च गुणवत्ता वाला अध्ययन कंटेंट
  • बहुविषयक और कौशल आधारित शिक्षा
  • डिजिटल सर्टिफिकेट की सुविधा
  • समान अवसर और समावेशी शिक्षा

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

इस संबंध में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिवा मिश्रा ने बताया कि SWAYAM पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट, अकादमिक दक्षता और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें व्यावहारिक और इंडस्ट्री-रेडी बनाएगी।

डॉ मिश्रा ने यह भी बताया कि पंजीयन प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए सभी महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी विद्यार्थी इस अवसर से वंचित न रह जाए।

शिक्षा का डिजिटल भविष्य

प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी को एक ही मंच पर गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो। SWAYAM पोर्टल इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को भी सशक्त करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+