Bhopal News: HUT के कोचिंग संचालक से बरामद संदिग्ध दस्तावेज खोलेंगे राज, एटीएस के बाद अब NIA भी लेगी रिमांड
ATSने भोपाल के कोचिंग संचालक को भी पकड़ा था। उसके पास से मिले दस्तावेजों के बाद NIA को इससे और अहम सुराग मिलने की संभावना लग रही है।

Bhopal Big News: देश में आतंकी की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) के कुछ सदस्यों को अब ATS के बाद NIA रिमांड पर लेगा। दरअसल एटीएस ने भोपाल के कोचिंग संचालक को भी पकड़ा था। उसके पास से मिले दस्तावेजों के बाद NIA को इससे और अहम सुराग मिलने की संभावना लग रही है।
सूत्रों की मानी जाए तो सैयद सामी रिजवी भोपाल में कोचिंग सेंटर चलाता था। बता दे सैयद सामी की कोचिंग सेंटर पर एटीएस ने छापा मारा था तब यहां से 6 ऐसी फाइलें मिली थी, जिसकी तह तक जाने में अब NIA जुट गया है। इसमें एक फाइल के ऊपर खलीफा संगठन चार्ट लिखा हुआ है। जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन पन्नों में इस से जुड़ी जानकारी मौजूद है। इसी तरह एक अन्य फाइल के ऊपर लिखा हुआ है खलीफतुल्लाह अलम-महिद। इन दोनों दोनों फाइलों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनमें आतंक के अभियान में ब्रेनवाश करने से जुड़े दस्तावेज भी शामिल है। इसके अलावा द वायस ऑफ हिंद नाम की एक फाइल भी सामी के यहां से मिली थी। इसके अलावा एक फाइल में हथियारों की तस्वीर है। जिसमें AK-47, पिस्टल, 303 राइफल, राइफल, एसएलआर और अन्य हत्यारों के चित्र थे। इनके संबंध में इसमें इंग्लिश और उर्दू में लिखा हुआ है। इन फाइलों से जुड़े राज जानने के अलावा अन्य बिंदुओं पर एनआईए उनसे पूछताछ करेगा। इसलिए वे जल्द ही इनमें से कुछ सदस्यों को रिमांड पर लेगी।
यह पूरा मामला
मध्य प्रदेश एटीएस ने 9 मई को एचयूटी के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में से 10 को भोपाल से एक को छिंदवाड़ा से और 5 को हैदराबाद में एमपी एटीएस के इनपुट पर तेलंगना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें भोपाल लाया गया। फिलहाल संगठन के सभी सदस्य न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications