Bhopal: संदिग्ध सैयद सामी की पत्नी बोली- मुस्लिम होने की मिल रही सजा,मेरे शौहर अल्लाह के काम करने वाले व्यक्ति

एमपी और हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए 16 संदिग्ध आतंकियों को शुक्रवार को एटीएस ने कोर्ट में पेश किया। जहां संदिग्ध आतंकी से मिलने उसकी पत्नी पहुंची। मीडिया से उसने कहा कि उसके पति पर आरोप निराधार है।

Suspected Jihadi Syed Sami wife said - being punished for being Muslim person doing Allah work

Bhopal News: देश में आतंकी साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन HuT से जुड़े संदिग्ध आतंकी सैयद सामी रिजवी की पत्नी ने कहा कि उनके शौहर बेकसूर है। उनके पति को मुस्लिम होने की सजा मिल रही है। सिर्फ आरोप के आधार पर ही उन्हें आतंकवादी बता दिया गया है।

बता दे 19 मई को सभी कट्टरपंथियों को अपर सत्र न्यायधीश रघुवीर पाटिल की कोर्ट में पेश किया गया था। जहां ATS सभी की रिमांड वापस मांगी थी। इनमें से कोर्ट ने 10 आरोपियों को पूछताछ के लिए एटीएस को रिमांड पर भेज दिया जबकि 6 को जेल भेज दिया गया है रिमांड पर भेजे गए संदिग्धों में भोपाल से पकड़ाए सैयद शामी रिजवी भी शामिल है।

कोर्ट में पेशी के दौरान पत्नी आई मिलने

शुक्रवार में कोर्ट में पेशी के दौरान पकड़े गए सैयद शामी रिजवी की पत्नी उससे मिलने आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनके पति को एटीएस ने 9 मई को सुबह वर्क करते समय अचानक गिरफ्तार कर लिया था अचानक से ही कुछ लोग फोर्स के साथ उनके घर में घुस गए। घर में मौजूद सामान की तलाशी लेने लगे। पूरा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। जब हमने इसके बारे में पूछा तो वे शौहर के बारे में पूछने लगे। इसके बाद मेरे शौहर को ले गए। पूछने पर कोई वजह भी नहीं बताई। बाद में पता चला कि उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अल्लाह का काम करने वाले व्यक्ति

रिजवी की पत्नी ने कहा कि मेरे पति टीचर है मैंने कभी उनको ऐसी गतिविधियों में नहीं देखा। मुझे कभी नहीं लगा कि वह ऐसा कर सकते हैं। वे सिर्फ अपने काम से मतलब रखने वाले व्यक्ति हैं कोई भी उन पर गलत उंगली नहीं उठा सकता है। मेरे शौहर नमाज पढ़ने वाले और अल्लाह का काम करने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें तो कोचिंग में इतना समय हो जाता था कि सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलती थी।

बड़े-बड़े इल्जाम लगाए

आरोपी सैयद शामी रिजवी की पत्नी ने कहा कि उनके ऊपर एटीएस ने बहुत बड़े-बड़े इल्जाम लगाए हैं। अल्लाह देखेगा। मेरे शौहर ITI मुंशी हुसैन कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। मैं घर से सुबह 9 बजे ही निकल जाते थे वहां से शाम 4 बजे घर आते थे। इसके बाद सीधे कोचिंग चले जाते थे। जहां वे कोचिंग में मैथ्स, फिजिक्स पढ़ाते हैं। उनकी उम्र 32 साल है उनका कोई कैसे ब्रेनवाश कर सकता है।

मेरे पति इमोशनल हो गए

शामी रिजवी की पत्नी ने कहा कि कोर्ट में मुझे देखकर मेरे पति इमोशनल हो गए। उन्होंने सिर्फ मेरी और अम्मी की खैरियत पूछी। लेकिन बाकी आरोपियों के परिजनों ने बताया कि उन्हें काफी मारा जा रहा है। मेरे डेढ़ साल की बेटी है। अब मेरा और मेरे बेटे का ख्याल रखने वाला कोई नहीं है। मेरे शौहर पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। मैंने अपने वकील से उनकी मेडिकल जांच कराने के लिए कहा है। क्योंकि उन्हें डायबिटीज की शिकायत है। अगर उन्हें समय से डाइट नहीं मिलेगी तो उनकी तबीयत खराब हो जाएगी। इलेक्शन आने वाले हैं इसलिए यह सब कार्रवाई हो रही है।

10 मई को हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि ATS ने मंगलवार (10 मई 2023) को भोपाल और छिंदवाड़ा में दबिश देकर HUT (हिज्ब उत् तहरीर) नाम के आतंकी संगठन से जुड़े 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। ये छापेमारी भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से हुई थीं। UAPA की धाराओं में गिरफ्तार इन आरोपितों के पास से तकनीकी उपकरण, देश विरोधी दस्तावेज, कट्टरपंथी साहित्य और हथियार भी बरामद हुए थे। इस संगठन के लोग आम लोगों के बीच कंप्यूटर इंजीनियर, टेक्नीशियन, टीचर, व्यवासायी, जिम ट्रेनर, कोचिंग सेंटर संचालक, ऑटो ड्राइवर, दर्जी आदि रूपों में घुल-मिल कर अपनी हरकतों को अंजाम देते हैं।

हिंदू पत्नियों को भी इस्लाम करवा दिया कबूल

एमपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिज्ब-उत-तहरीर संगठन के 16 आतंकियों से पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। हाल की जांच में ये सामने आया था कि इनमें से आधे आतंकी कुछ समय पहले ही मुसलमान बनाए गए थे। बाद में इन्होंने अपनी हिंदू पत्नियों को भी इस्लाम कबूल करवा दिया। इनमें से एक इस संगठन का सरगना सलीम को माना जा रहा है।

पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि भोपाल के जिम ट्रेनर यासिर खान ने भी एक हिंदू लड़की से शादी कर के उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। इन सभी के अलावा गिरफ्तार लोगों में 2 अन्य ऐसे हैं जिनकी पत्नी पहले हिंदू थीं और बाद में उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। फिलहाल एटीएस अभी जांच कर रही है।

सलीम पहले सौरभ हुआ करता था

एटीएस की पूछताछ में पता चला था कि सलीम पहले सौरभ हुआ करता था। उसका पूरा नाम सौरभ जैन था। वह भोपाल का बैरसिया के पास का रहने वाला है। साल 2010 में उसने पहले खुद इस्लाम कबूला और 2012 में अपनी हिंदू बीवी को इस्लाम कबूल करवाया। इसके बाद दोनों हैदराबाद शिफ्ट हो गए।

Recommended Video

    NIA और ATS की कार्रवाई पर गृहमंत्री का बड़ा बयान, गिफ्तारियों की दी जानकारी

    ट्रेनिंग कैंपों पर ATS की दबिश

    शुक्रवार को एमपी एटीएस ने इन संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश करने से पहले तीनों स्थानों पर दबिश भी दी। देश में आतंकी की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब तहरीर (एचयूटी) भोपाल के पास स्थित बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के पास ट्रेनिंग करता था। यहां पर इसके सदस्य पिछले कई सालों से कैंप लगा रहे थे। इन कैंप में बकायदा हथियारों के साथ जाते थे। एटीएस ने अचारपुरा और भोजपुर के पास स्थिति तीन ट्रेनिंग कैंप पर दबिश दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+