MP Latest News : शिवराज सरकार गरीबों को देगी पक्का मकान, शहरी जमीन पर बनेंगे सुराज टॉवर और कॉलोनी
मंत्री विश्वास सारंग ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते बताएगी दबंगई और गलत काम करके सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले माफियाओं से छीनी गई जमीन पर निजी बिल्डर गरीबों के लिए घर बनाने का काम करेंगे।

मध्यप्रदेश में भू-माफिया और अतिक्रमण कार्यों के कब्जे से मुक्त कराई गई 23000 एकड़ शहरी जमीन पर राज्य सरकार निजी डेवलपर की मदद से गरीबों के लिए बहुमंजिला स्वराज टावर का निर्माण करवाएगी। छोटे शहरों में मल्टी स्टोरी के स्थान पर 450 वर्ग फीट तक के आवासीय पट्टे भी सुराज कॉलोनी विकसित कर बांटे जाएंगे। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों आवासहीन गरीबों को उच्च गुणवत्ता युक्त आवास और विकसित भूखंड मिल सकेंगे। इस प्रस्ताव को मंजूरी देने आज कैबिनेट में चर्चा की गई, जिसके बाद सभी की सहमति से इसे पास कर दिया गया।
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2020 के आज गुंडे बदमाश और भू माफियाओं के अवैध अतिक्रमण हटाकर उनके कब्जे से बेशकीमती सरकारी जमीन मुक्त कराई गई। प्रदेश में ऐसी 23 हजार एकड़ जमीन शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध है। राज्य सरकार इस शासकीय भूमि पर आवास हीन तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवास निर्माण करने की योजना पर काम करेगी। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का एक टुकड़ा निजी डेवलपर को सौंपा जाएगा जिसके चलते डेवलपर्स शेष भूमि पर ईडब्ल्यूएस आवास हेतु सुराज टॉवर बनाकर देगा। यह आवास गरीबों को दिए जाएंगे। निजी डेवलपर को दिए जाने वाले भूखंड के आरक्षित मूल्य की गणना लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की स्थापित नीति के अनुसार खुली निविदाओं के आधार पर की जाएगी।
पीएम आवास योजना के फार्मूले से बाटेंगे आवास
निर्माण होने के बाद इकाइयों का आवंटन कमजोर आय वर्ग के आवासहीन को प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता एवं फार्मूले के आधार पर जिला स्तर पर दिया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में झुग्गी बस्तियों का पुनर्वास और शासकीय परियोजनाओं में जैसे सड़क आदि में आवश्यकता होने पर पुनर्वास भी किया जा सकेगा। योजना के क्रियान्वयन हेतु अन्य सभी प्रक्रिया राज्य में स्थापित रीजेंसी फिकेशन नीति 2022 के अनुसार रहेगी सुराज टावर सुराज कॉलोनी का निर्माण समय सीमा में गुणवत्ता से करने हेतु प्रावधान किए गए हैं। इसमें पेनाल्टी का भी प्रावधान किया जाएगा।
छोटे शहरों में मिलेंगे 450 वर्ग फीट के आवासीय पट्टे
छोटे शहरों में मल्टीस्टोरी के स्थान पर 450 वर्ग फीट तक के आवासीय पट्टे भी कॉलोनी विकसित कर उसमें दिए जा सकेंगे। परियोजना में कई सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी। सुराज कॉलोनी के लिए सभी आवश्यक अधोसंरचना जैसे सड़क, जल प्रदाय, बिजली, बगीचा समुदायिक भवन, आवश्यकता होने पर स्कूल एवं डिस्पेंसरी भी बना कर दी जाएगी।
निर्माण में खराबी मिली तो 5 साल से मुफ्त सुधरेगा डेवलपर
सुरेश सावरिया कॉलोनी के निर्माण के बाद निजी डेवलपर अगले 5 सालों तक डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड विकास विकास का रहेगा। 3 सालों तक कॉलोनी का रखरखाव और संचालन बा मरम्मत का दायित्व निजी डेवलपर का ही होगा। जो सुराज टावर बनेंगे उसमें निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी निकलने पर डेवलपर स्वयं उसकी मरम्मत कराएगा और छोटे शहरों की कॉलोनी में विकास कार्यो की देखरेख भी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications