Bhopal News: गोइटर की बड़ी गांठ का एम्स भोपाल में सफल ऑपरेशन, 56 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन
Bhopal Aiiims News: एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ अजय सिंह के मार्गदर्शन में एक और जटिल सर्जरी को अंजाम दिया गया। दरअसल, भोपाल एम्स की ओपीडी में एक महिला गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ के चलते पहुंची।
जांच में महिला में गोइटर की पुष्टि हुई। यह इतना बड़ा था कि महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर इसे निकालने का निर्णय लिया। यह बेहद कठिन थी क्योंकि इसमें गले पर मौजूद आहार नली, हवा के मार्ग और नसों को बचाते हुए गोइटर को निकालना था।

पूरी प्लानिंग के बाद डॉक्टरों की टीम ने लंबे समय से बड़े गोइटर से पीड़ित 56 वर्षीय महिला को नया जीवन देने का फैसला किया। इसके लिए सर्जरी शुरू की गई। जिसका उद्देश्य महिला के चेहरे के सौंदर्य को बनाये रखते हुए उसे सांस लेने में हो रही कठिनाई को भी खत्म करना था। जिससे डॉक्टरों की विशेषज्ञता ने 3 घंटे चले ऑपरेशन में जटिलताओं को सामाना करते हुए सफल रूप से पूरा किया।
अब महिला स्वस्थ हैं। यह एनेस्थेटिस्ट के कुशल प्रयासों के बिना संभव नहीं हो सकता था। मरीज को न केवल शारीरिक दर्द से राहत मिली, बल्कि उसके मन में भी एक महत्वपूर्ण परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि एम्स में उपलब्ध चिकित्सा प्रणाली से एम्स के प्रति उनके विश्वास को बढ़ावा मिला है। इस ऑपरेशन को जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ मनीष स्वर्णकार और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया है।












Click it and Unblock the Notifications