विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे विधायक व कार्यकर्ता, वंचितों को लाभ दिलाएं: CM मोहन यादव

Bhopal BJP News: भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि विधायक दल की बैठक में विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के संबंध में विधायकों से विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा चर्चा हुई है। विधायक एवं कार्यकर्ता इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Statement of CM Dr. Mohan Yadav and VD Sharma after the meeting of BJP Legislature Party

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विधायकों को सहभागिता कर प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चर्चा की गई है। बैठक में प्रदेश की जनता को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण बातचीत हुई है।

गरीबों का जीवन बदलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: विष्णुदत्त शर्मा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में यह यात्रा 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को लेकर भाजपा विधायक दल में चर्चा हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण योजनाओं से प्रदेश का हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो, इसके लिए भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं को यात्रा में सहभागिता करने को कहा गया है। भाजपा विधायक और कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर वंचितों को गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

राज्य सरकार का तंत्र इस यात्रा को सफल बनाने का कार्य कर रही है, भाजपा विधायक और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रहीं गरीब कल्याण योजनाएं गरीबों का जीवन बदलने का कार्य कर रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका जीवन बदलने का कार्य करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+