MP Election: राहुल गांधी के साथ होगी प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक, चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

राहुल गांधी के साथ एमपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक 24 मई को दिल्ली में हो सकती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यसभा के सदस्य और पूर्व एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष इस बैठक में शामिल रहेंगे।

State Congress veteran leaders will meet with Rahul Gandhi, election strategy will be discussed

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी रणनीति बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के साथ बैठक लेने वाले हैं। यह बैठक 24 मई की शाम को दिल्ली में हो सकती है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद एमपी के चुनाव के लिए रणनीति बनाने को लेकर चर्चा करेंगे।

इस बैठक में प्रदेश के नेताओं की कांग्रेस की हर स्थिति को लेकर राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा की जाएगी। सूत्रों की मानी जाए तो बैठक में कमलनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया के अलावा लोकसभा सदस्य नकुल नाथ, राज्यसभा के सदस्य विवेक तंखा, राजमणि पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल होंगे।

राहुल गांधी के साथ होने वाली इस बैठक को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की रणनीति को लेकर बहुत ही अहम माना जा रहा है। इस बैठक में कांग्रेस नेता जहां प्रदेश में अपने संगठन की स्थिति से राहुल गांधी को अपडेट करेंगे। वही टिकट वितरण के फार्मूले को लेकर भी इस बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। गौरतलब है कि अगले महीने मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी आ रही हैं। इसी दौरान वह जबलपुर पहुंचेंगे उनके दौरे को प्रदेश कांग्रेस के चुनाव कैंपेन की शुरुआत माना जा रहा है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh election 2023: Kamal Nath का मुफ्त बिजली पर बड़ा ऐलान | MP Election | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+