Emergency Landing: सोनिया और राहुल गांधी का विमान भोपाल में उतारा गया, खराब मौसम में आपात लैंडिंग
Emergency Landing: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान को भोपाल में उतारना पड़ा है। पुलिस के अनुसार जिस विमान में दोनों नेता सवार थे, खराब मौसम के कारण उसकी आपात लैंडिंग कराई गई।
विपक्षी दलों की मीटिंग से लौट रहे थे कांग्रेस नेता
भोपाल पुलिस ने कहा कि विमान को खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण भोपाल में उतारने का फैसला लिया गया। बता दें कि दोनों नेता कर्नाटक के बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक से लौट रहे थे।

बेंगलुरू से दिल्ली से जा रहा था विमान
सोनिया और राहुल की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में आई खबरों के अनुसार, बेंगलुरू से दिल्ली जा रहे विमान को खराब मौसम में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।
विमान में सोनिया-राहुल के अलावा कितने लोग
राजा भोज एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में कितने लोग सवार थे, विमानन कंपनी आदि के बारे में पर्याप्त जानकारी सामने नहीं आई है।
बेंगलुरू से रवाना हुआ विमान
बता दें कि भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले कांग्रेस नेताओं- सोनिया और राहुल को बेंगलुरू एयरपोर्ट पर सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदा किया।












Click it and Unblock the Notifications