भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, BJP ने वीडियो जारी कर किया दावा, Shivraj बोले- होगी कार्रवाई
एमपी में "भारत जोड़ो यात्रा" में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का मामला सामने आया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टवीट् कर कहा कि "पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?, नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्
मध्यप्रदेश से निकल रही "भारत जोड़ो यात्रा" में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का मामला सामने आया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टवीट् कर कहा कि "पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?, नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें जिस दिन से मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया है। उस दिन से लगातार कांग्रेस की रैली से कुछ ना कुछ ऐसा विवादित सामने आ जाता है जिससे भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल जाता है। प्रदेश प्रदेश भाजपा के नेता सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए है। वहीं कांग्रेस ने ऐसे भाजपा की बौखलाहट और यात्रा को बदनाम करने की साजिश बताया है।

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है यात्रा भी खरगोन जिले से गुजर रही है जिसमें प्रियंका गांधी उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई सीनियर कांग्रेस के नेता यात्रा में शामिल है। बीजेपी नेता द्वारा वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि यह बीजेपी की साजिश है। यात्रा को बदनाम करना चाहती है इसलिए किसी भी हद तक जा सकती है। यात्रा में बीजेपी के द्वारा भेजे गए बदमाशों की हरकत हैं।
Recommended Video

सीएम ने कहा नारे लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत जोड़ो की यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जयराम रमेश ने कहा- यात्रा की सफलता से बौखला गई भाजपा
सीनियर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा नेताओं द्वारा इस वीडियो को शेयर करने पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसे देखकर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है जिसे देखकर भाजपा घबरा गई है और षड्यंत्र करने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने इस वीडियो को डेकोरेटेड वीडियो बताया है। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडे के लिए तैयार है करारा जवाब दिया जाएगा।

मंत्री सारंग ने इसे बताया देशद्रोह
शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान की जिंदाबाद लगने का वीडियो सामने आने के बाद कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना देशद्रोह की श्रेणी में आता है राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को इकट्ठा करने के लिए ये यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार राहुल गांधी भारत जोड़ो ही नहीं, भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यह जांच का विषय की राहुल की इस यात्रा की स्पॉन्सरशिप पाकिस्तान से आई है। विश्वास सारंग ने कहा कि तत्काल प्रभाव से राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के साथ राजनीति छोड़ देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications