MP: सिंगरौली-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग 39 धंसा, कई किलोमीटर तक लगा रहा लंबा जाम, लोग हुए परेशान

सिंगरौली 8 सितंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 सड़क का 1 बड़ा हिस्सा धंस गया। जिसकी वजह से सड़क मार्ग पर काफी बड़ा गड्ढा हो गया। वहीं सड़क धंसने का असर यहां से गुजरने वाले राहगीरों पर जाम देखने को मिला। इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस गड्ढे की वजह से सतना, रीवा, सीधी से सिंगरौली की तरफ जाने वाले मार्ग में काफी लंबा जाम लग गया।

National Highway 39

वर्षों से चल रहा सड़क मार्ग में कार्य

हाथी चले कि सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग 39 रोड का काम पिछले 18 सालो से चल रहा है लेकिन अभी तक काम पूर्ण नहीं हो सका। बुधवार को करीब 5 बजे शाम देवसर के सजहर में सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया था। इससे सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 250 से 300 फीट लंबा गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत ये रही है कि रोड धंसने से कोई घटना नहीं घटी।

रात भर आवागमन रहा बंद

बताते चलें कि रोड धंसने से परेशान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने गड्ढे के आस-पास बैरिकेटिंग कर रोड को पूरी तरह बंद कर दिया। देर रात तक आवागमन बंद ही रहा। कई घंटों तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं दूसरी तरफ सड़क के गड्ढे को भरवाने के लिए भी तेजी से काम शुरू हो गया। मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और एजेंसियों के साथ मिलकर रोड की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+