Singrauli: सरई में BJP, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, गोंडवाना पार्टी का कब्जा, बरगवां में AAP बहुमत से दूर

सिंगरौली 30 सितंबर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिंगरौली में धमाकेदार एंट्री करते हुए बीजेपी और कांंग्रेस दोनों पार्टी का सुपड़ा साफ करते हुए पटखनी दी और बघेलखंड के सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद के 15 वार्ड वाली सीट में 6 पार्षद जीतकर धमाका कर द‍िया। खास बात ये रही क‍ि सत्‍ता में बनी हुई बीजेपी के दो पार्षद और कांग्रेस के भी दो पार्षद, और वही निर्दलीय 6 पार्षदों ने चुनाव जीता है।

 Madhya, Singrauli Gondwana Party

मध्यप्रदेश के 18 जिलों की 46 नगरीय निकायों 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के चुनाव की काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। 27 सितंबर को इन नगरीय निकाय में मतदान हुई थी। पहला नतीजा सिंगरौली जिले के बरगवां नगर परिषद के नतीजे नतीजे आ गए हैं जिसमें कुल 15 वार्डों में भाजपा 6 और कांग्रेस 1, आप 5 अन्य - 3 पार्षद चुनाव जीते हैं।

उमरिया जिले का परिणाम पाली नगर परिषद

निकाय चुनाव का परिणाम पाली के वार्ड 1, 2, 12 व 14 में भाजपा और 8-13-15 में कांग्रेस की जीत हुई है।

अनूपपुर जिले के बरगवां अमलाई नगर परिषद के छह वार्डों में बीजेपी, 2 में निर्दलीय जीते

अनूपपुर जिले के बरगवां अमलाई कोतमा एवं बिजुरी में नगरीय निकाय की काउंटिंग शुरू हो गई है। बरगवां अमलाई में पहली बार नगर परिषद बनने के बाद चुनाव हुआ है। यहां सबसे पहले परिणाम आया। 6 वार्डाें में बीजेपी और 2 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है।

शहडोल नगरीय निकाय 6 वार्डों में भाजपा ने दर्ज की जीत, 1 वार्ड पर कांग्रेस उम्मीदवार जीता

सुबह से ही मतगणना शुरू हो चुकी है। मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक काॅलेज में शहडोल नगर पालिका के प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने काउंटिंग हो रही है। बुढ़ार औप जयसिंहनगर की मतगणना वहां स्थित तहसील कार्यालय में चल रही है। वार्ड नंबर 12 से बीजेपी के होलकर सिंह, वार्ड नंबर 04 से भी बीजेपी की जीत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+