Sidhi: शादी के एक साल बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर पर ही लटके मिले शव

सीधी 11 सितंबर। जिले के बहरी थाना अंतर्गत क्षेत्र से रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत तरका के अकला टोला में पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। आरती केवट और उसका पति राजकुमार केवट ग्राम पंचायत तरका बहरी थाना सीधी जिले के निवासी थे। दोनों का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Suicide

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत तरका के अकला टोला के निवासी श्री भान केवट के पुत्र राजकुमार केवट उम्र 22 वर्ष और उसकी पत्नी आरती केवट उम्र 20 वर्ष ने अपने घर के अंदर लकड़ी के गोले में 1 रस्सी से तो दूसरा तोलिया से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या क्यों किए अभी कारण अज्ञात है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

1 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

गांव वालों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल ही अप्रैल महीने में दोनों की शादी हुई थी। दोनों हंसी खुशी एक साथ रहे के जीवन अपना बीता रह रहे थे, दोनों के बीच कभी झगड़े की भी जानकारी नहीं मिली। अचानक क्या ऐसा हुआ कि दोनों एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं परिजनों ने बहरी पुलिस को सूचना दी। जहां घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है, फांसी लगाने का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस विवेचनात्मक कार्रवाई में जुटी है। बहरी थाना प्रभारी पवन सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच होने के बाद ही उसकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+