Sidhi: उफनती सोन नदी के बाढ़ में फंसे दो चरवाहे, 14 घंटे पत्थर के सहारे बिताई खौफनाक रात

सीधी, 23 अगस्त। सोन नदी के किनारे मवेशी चराने गए 2 युवक पूरी रात बीच नदी में फंसे रहे। झमाझम बारिश, नदी का बढ़ता जलस्तर व घना अंधेरा न सिर्फ रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल पैदा कर रहा था, युवकों की धड़कन बढ़ाए जा रहा था। भारी बाढ़ के बीच 1 पत्थर के सहारे बीच नदी पर बैठे युवकों के लिए 1-1 पाल पहाड़ से लग रहा था। ब-मुश्किल रात बीती और सुबह वह बाहर आए तो सबसे पहले भगवान का शुुक्रिया अदा किया। कहा, रात में जब पत्थर के ऊपर पानी बहने लगा तो हमारी उम्मीद टूटने लगी थी, लेकिन भगवान पर भरोसा बनाए रखे। उन्होंने पार भी लगाया। नदी में फंसे युवकों ने बताया कि यह खौफनाक मंजर व जीवन भर नहीं भुला पाएंगे।

Son river

रात में असफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

एसडीईआरएफ टीम व पुलिस बल ने ग्रामीण लोगों की मदद से पहले रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन नदी की चौड़ाई ज्यादा होने के कारण न तो रस्सा पहुंच पा रहा था और न जलस्तर कम हुआ। लिहाजा, ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुबह 8 बजे स्टीमर से रेस्क्यू दल पहुंचा और महज 30 मिनट में ही युवकों को बाहर निकाल लाया।

जीवनभर याद रहेगा खौफनाक मंजर

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नदी से बाहर निकाले गए युवकों ने बताया, रातभर मौत का खतरा सता रहा था। नदी का उफानता पानी पत्थर के ऊपर पहुंचा तो लगा अब भगवान ही बचा सकते हैं। पत्थर पर बैठे-बैठे सुरक्षित बचने के लिए रातभर भगवान से प्रार्थना करते रहे। कहा, यह खौफनाक मंजर जिंदगी भर याद रहेगा।

थमी रही परिजनों की सांसें

रात होने बाद बीच धार में फंसे युवक दिखाई नहीं दे रहे थे। हाई मास्क टार्च की रोशनी भी उन तक नहीं पहुंच पा रही थी। पानी के शोरगुल के कारण न तो युवकों की आवाज सुन पा रहे थे और न घाट किनारे खड़े लोगों तक उनकी आवाज पहुंच रही थी। उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार वाले काफी डरे सहमे थे। सुबह अंधेरा छंटा और 2 युवक पत्थर पर बैठे दिखे तो उनके जी में जी आया।

केदार परौहा, थाना प्रभारी अमिलिया

सोन नदी के किनारे जानवर चराने गए 2 युवक बाढ़ में फंस गए थे। रातभर वह बीच धार में स्थित पत्थर पर बैठे रहे। पानी के तेज बहाव व घना अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो पाया। सुबह एसडीईआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्वास्थ्स परीक्षण के बाद दोनों को परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों स्वस्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+