MP News: 600 रुपये का चालान काटने पर इंजीनियर ने कर दी थी SI की हत्या, कोर्ट ने सुनाई 9 साल की सजा
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंजीनियर ने ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर को 600 रुपए का चालान काटने पर चाकू मार दिया था। भोपाल क्राइम ब्रांच के सामने हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। थाना एमपी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
करीब 3 वर्ष पहले हुई इस वारदात पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। आरोपी को 9 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। मामले में शनिवार को अमिताभ मिश्र डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट के जज ने आरोपी इंजीनियर को कुल 9 साल की सजा सुनाई है।

यह वारदात 7 अगस्त 2021 को भोपाल के हृदय स्थल क्राइम ब्रांच थाना एमपी नगर के सामने हुई थी। इस वारदात के बाद पूरे भोपाल में हड़कंप मच गया था। चाकू मारने की वारदात के बाद इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2021 को सब इंस्पेक्टर श्रीराम दुबे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे थे। वे क्रेन ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब 1:00 बजे हर्ष मीणा नाम के युवक ने ज्योति टॉकीज के पास नो-पार्किंग में बाइक खड़ी कर दी। इस बाइक को उठाकर क्रेन क्राइम ब्रांच थाना परिसर ले आई।
जब युवक को बाइक नहीं दिखी तो वह भी कुछ ही देर बाद क्राइम ब्रांच थाना परिसर पहुंचा। जहां उसे 600 रुपये चालान काटने की बात पुलिस द्वारा कही गई। आरोपी हर्ष करीब शाम 5:00 बजे वह लौटकर आया और चालान कटवाया। थोड़ी देर बाद हर्ष ने जेब से चाकू निकाला और एसआई दुबे के पेट में घोंप दिया। करीब 15 दिन बाद एसआई की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में ठीक तीन साल बाद कोर्ट ने आरोपी को कुल 9 साल की सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications