'हनुमान' बने शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दूध से किया अभिषेक
Madhya Pradesh election 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने रुझानों में भारी बढ़त बना ली है। साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी इस बार बीजेपी ने अपना कमाल दिखा दिया है। कांग्रेस को पीछे कर तीनों राज्यों में बीजेपी की इस ख़ास जीत के कारण बीजेपी कार्यकर्ता कई जगह जश्न मानते हुए दिखे।

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'भगवान हनुमान' के रूप में चित्रित करने वाले एक पोस्टर पर दूध चढ़ाकर इस जीत पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की। चित्र में शिवराज सिंह चौहान को हनुमान के रूप में और राम-लक्ष्मण के रूप में गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को उनके कंधों पर बिठाया हुआ दिखाया गया।
आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत करने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान फिर से सीएम बने।












Click it and Unblock the Notifications